वस्तु एवं सेवाकर(Good and Service Tax)
- यह एक संवैधानिक निकाय है।
- 101वें संविधान संशोधन द्वारा संविधान के अनुच्छेद 279A(1) में GST परिषद का प्रावधान किया गया है।
- सदस्य-सभी 28 राज्यों एवं तीन संघ-शासित क्षेत्रों ( दिल्ली, पुद्दुच्चेरी और जम्मू-कश्मीर) के वित्त मंत्री या राज्य सरकार द्वारा निर्वाचित कोई अन्य मंत्री अर्थात कुल मिलाकर वर्तमान में 33 सदस्य हैं।
- GST परिषद की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री करते हैं।
- यह एक संघीय निकाय के रूप में माना जाता है जहाँ केंद्र और राज्यों दोनों को उचित प्रतिनिधित्व मिलता है।
- कच्चे तेल, हाई स्पीड डीजल, मोटर स्पिरिट (पेट्रोल), प्राकृतिक गैस और एविएशन टरबाइन फ्यूल ईधन को अस्थायी रूप से जीएसटी से बाहर रखा गया है।
GST परिषद :
अध्यक्ष | केन्द्रीय वित्त मंत्री |
उपाध्यक्ष | राज्य सरकारों के मंत्रियों के बीच निर्वाचित |
सदस्य | केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री तथा सभी राज्यों के वित्त/कराधान मंत्री |
गणपूर्ति(कोरम) | कुल सदस्यों का 50 प्रतिशत |
निर्णय | 75 प्रतिशत बहुमत से (तीन चौथाई बहुमत) |
मान | केंद्र सरकार का मान एक तिहाई वोट माना जाता है। सभी राज्य सरकारों का एक साथ मिलकर कुल मान दो-तिहाई वोट माना जाता है। |
GST परिषद के कार्य :
GST परिषद् का कार्य निम्नलिखित विषयों पर केंद्र और राज्यों की सिफारिश करना है -
- केंद्र सरकार, राज्य सरकार और स्थानीय निकायों द्वारा वसूले जाने वाले कर, उपकर तथा अधिशुल्क; जिन्हें GST के अंतर्गत समाहित किया जा सके
- वह दिनांक, जबसे कच्चे तेल, हाई स्पीड डीजल, मोटर स्पिरिट (पेट्रोल), प्राकृतिक गैस और एविएशन टरबाइन फ्यूल पर GST वसूला जा सके
- किसी भी प्राकृतिक आपदा या विपदा के दौरान अतिरिक्त संसाधन इकट्ठा करने हेतु किसी विशेष अवधि के लिये कोई विशेष दर या दरें
- ऐसी वस्तुएँ और सेवाएँ, जिन्हें GST के अधीन या उससे छूट प्रदान की जा सके
- आदर्श GST कानून, उद्ग्रहण के सिद्धांत, IGST का बँटवारा और आपूर्ति के स्थान को प्रशासित करने वाले सिद्धांत
- वह सीमा रेखा, जिसके नीचे वस्तु और सेवा के टर्नओवर को GST से छूट प्रदान की जा सके
- GST परिषद द्वारा यथा निर्णय एवं GST से संबंधित कोई अन्य मामला, जिस पर परिषद निर्णय ले सकती है।
- उत्तर-पूर्वी एवं पर्वतीय राज्यों- अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के संबंध में विशेष प्रावधान
जीएसटी से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यः-
- जीएसटी में 17 अप्रत्यक्ष कर (8 केन्द्रीय, 9 राज्य स्तरीय) और 23 केन्द्रीय और राज्यीय उपकर समाहित है।
- 1.5 करोड़ रू0 से कम टर्नओवर वाले 10 प्रतिशत करदाता ही केन्द्रीय कर प्रशासन के अधीन आयेंगे।
- 1.5 करोड रू0 से अधिक टर्नओवर वाले करदाताओं का विभाजन केन्द्रीय तथा राज्य के कर प्रशासनों के बीच समान रूप से होगा।
जीएसटी संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
1- GST का पूरा नाम क्या है ?
ANS - वस्तु और सेवा कर (GOODS AND SERVICES TAX )
2- GST लागु करने वाला विश्व का पहला देश कौन सा है
ANS -फ्रांस 1954
3-वह संविधान संसोधन जिसके तहत GST पारित किया गया भारत में ?
ANS -122
4- GST परिषद में कुल सम्मिलित सदस्यों की संख्या कितनी है?
ANS -33
5-GST को भारत में पारित करने वाला पहला राज्य कौन सा है
ANS - 1-असम -12 august 2016
बिहार – 16 august
6- भारत का GST किस देश के मॉडल पर आधरित है ?
ANS- कनाडा
7- GST परिषद का मुख्यालय कहा है
ANS - दिल्ली8- भारत में GST लागु करने का सुझाव किसने दिया ?
ANS - विजय केलकर समिति ने
9- सर्व प्रथम GST बिल का प्रारूप तैयार करने वाली समिति के अधक्ष्य कौन थे ?
ANS - असीम दस गुप्ता
10- GST बिल राज्य सभा तथा लोक सभा में कब से पारित किया ?
ANS 1-राज्य सभा - 3 ऑगस्त 2016
11- GST के लिए विधेयक के पक्ष में कितने वोट पड़े ?
ANS –विधेयक के पक्ष में 336 और विपक्ष में 11
12- GST बिल में राष्ट्पति ने कब मंजूरी दी ?
ANS - 8 सितम्बर 2016
13- GST पंजीकरण में कुल कितने अंक है ?
ANS – 15
14- GST की वर्तमान में दरे कितने प्रकार की है ?
ANS- 5%,12%,18%,28%
15- लगभग कितने देशो ने GST अपनाया है ?
ANS - 160
16- भारत में GST का प्रस्ताव कब लाया गया था ?
ANS -2000
17- भारत में वस्तु और सेवा कर GST कब लागु किया गया ?
ANS - 1 जुलाई 2017 पहले ये 1 अप्रैल 2017 को लागु होने वाला था19 – GST बिल को सबसे पहले पारित कहा किया गया ?
ANS - तेलंगाना
20- भारत का एक मात्र राज्य जँहा GST पारित नहीं किया है ?
ANS- जम्मू कश्मीर
21- GST दिवस कब मनाया जायेगा ?
ANS – 1 जुलाई
22- GST की चोरी करने में कितने वर्ष का कारावास होगा ?
ANS – 5
23- GST किस प्रकार का कर है
ANS - अप्रत्यक्ष
Post a Comment