PH स्केल
किसी विलयन की अम्लीयता या क्षारीयता को व्यक्त करने के लिए pH मापदण्ड का प्रयोग किया जाता है।
pH= – log 1/ [H+]
इस pH स्केल से सामान्यतः 0 (अधिक अम्लता) से 14 (अधिक क्षारीय) तक pH को ज्ञात कर सकते हैं।
पीएच (pH) मान की मूल अवधारणा
उदासीन घोल (Neutral Solution– शुद्ध पानी) का pH: पानी का pH 7 होता है| जब कभी एक घोल का pH 7 हो, तो वह उदासीन घोल होगा| ऐसा घोल किसी भी लिटमस घोल या किसी अन्य संकेतक पर कोई प्रतिक्रिया नहीं करेगा |
अम्लीय घोल का pH: सभी अम्लीय घोलों का pH 7 से कम होता है| इसलिए जब कभी किसी घोल का pH 7 से कम हो तो वह अम्लीय प्रकृति का होगा और यह नीले लिटमस को लाल रंग में बदल देगा और मिथाइल ऑरेंज को गुलाबी एवं फेनॉल्फथलीन को रंगहीन कर देगा |
क्षारीय घोल का pH: सभी क्षारीय घोलों का pH 7 से अधिक होता है| इसलिए जब कभी भी किसी घोल के pH का मान 7 से अधिक हो तो वह क्षारीय प्रकृति का होगा और लाल लिटमस को नीले रंग में, मिथाइल ऑरेंज को पीला और फिनॉल्फथलीन को गुलाबी रंग का बना देगा |
हमारा शरीर 7.0 से 7.8 pH परास के बीच कार्य करता है। जीवित प्राणी केवल संर्कीण pH परास में ही जीवित रह सकते है।
दैनिक जीवन में pH का महत्त्व
हमारा शरीर 7.0 से 7.8 pH परास के बीच कार्य करता है। जीवित प्राणी केवल संकीर्ण pH परास (परिसर) में ही जीवित रह सकते हैं। वर्षा के जल की pH मान जब 5.6 से कम हो जाती है तो वह अम्लीय वर्षा कहलाती है। अम्लीय वर्षा का जल जब नदी में प्रवाहित होता है तो नदी के जल के pH का मान कम हो जाता है। ऐसी नदी में जलीय जीवधारियों की उत्तरजीविता कठिन हो जाती है।
pH परिवर्तन के कारण दंत-क्षय: मुँह के pH का मान 5.5 से कम होने पर दाँतों का क्षय प्रारंभ हो जाता है।
क्रमांक |
पदार्थ का नाम |
PH मान |
1. |
नींबू का रस |
2.2 |
2. |
सिरिका |
2.4 |
3. |
शराब |
2.8 |
4. |
टमाटर का जूस |
4.0 |
5. |
बीयर |
4.0 |
6. |
काँफी |
4.5 |
7. |
मूत्र |
6 |
8. |
मानव लार |
6.5 – 7.5 |
9. |
दूध |
6.4 |
10. |
मानव रक्त |
7.4 |
11. |
शुद्ध जल |
7 |
12. |
समुद्री जल |
8.4 |
13. |
आँसू |
7.4 |
Post a Comment