1. भारत उत्तरी गोलार्द्ध में 8°4'-37°6' उत्तरी अक्षांश और 68°7'-97°25' पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है |
2. भारत का सम्पुर्ण अक्षांशीय विस्तार 6'4 - 37'6 अंश अक्षांश के मध्य है .
3. भारत का क्षेत्रफल 32 लाख 87 हजार 263 वर्ग कि.मी. है.
4. भारत का क्षेत्रफल संपूर्ण विश्व के क्षेत्रफल का 2.42 % है.
5. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में साँतवा स्थान है. क्षेत्रफल के दृष्टि से भारत से बडे आठ देश है(1) रूस (2) कनाडा (3) चीन (4) संयुक्त राज्य अमेरिका (5) ब्राजील (6) आस्टेलिया (7) भारत (8) अर्जेण्टीना
6. भारत की जनसंख्या सम्पूर्ण विश्व की जनसंख्या का 17.74% है | (2 जून 2019 तक सयुंक्त राष्ट्र के अनुसार) |
7. जनसंख्या की दृष्टि से विश्व के 8 बडे देश है-चीन, भारत, सं0रा0अ0, इण्डोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं रूस
8.भारत का पूर्व-पश्चिम विस्तार 2,933 किलोमीटर तथा उत्तर-दक्षिण विस्तार 3,214 किलोमीटर है.
9. भारत की स्थल सीमा की कुल लम्बाई 15,200 किलोमीटर है. इसके तटीय भाग की लम्बाई 7,516.6 किलोमीटर है परन्तु मुख्य भूमि की तटीय लम्बाई 6,100 किलोमीटर है.
10. भारत की सीमा 7 पड़ोसी देशों बांग्लादेश(4096 Km), चीन(3488 Km), पाकिस्तान (3323 Km), नेपाल(1751 Km), म्यांमार(1643 Km), भूटान(699 Km) और अफगानिस्तान (106 Km) को छूती है.
11. भारत के कुल 16 राज्य पडोसी देश की सीमा से लगते है।
पड़ोसी देश |
सीमा रेखा की लंबाई(किमी. में) |
सीमा से लगे भारतीय राज्यों की संख्या |
सीमा से लगे भारतीय राज्यों के नाम |
टिप्पणी |
बांग्लादेश |
4096.7 |
5 |
पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम |
पश्चिम बंगाल बांग्लादेश से सबसे अधिक सीमा से लगने वाला राज्य। |
चीन |
3488 |
5 |
लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश |
भारत एवं चीन की सीमा को मैकमहोन रेखा कहते है। यह रेखा 1914 ई0 में शिमला में निर्धारित की गयी थी। जम्मू.कश्मीर चीन से सबसे अधिक सीमा से लगने वाला राज्य। |
पाकिस्तान |
3323 |
5 |
जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, |
भारत एवं पाकिस्तान के बीच रेडक्लिफ रेखा है, जो 15 अगस्त,1947 ई0 को सर सी0जे0 रेडक्लिफ के द्वारा निर्धारित की गयी थी। राजस्थान पाकिस्तान से सबसे अधिक सीमा से लगने वाला राज्य। |
नेपाल |
1751 |
5 |
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार |
बिहार नेपाल से सबसे अधिक सीमा से लगने वाला राज्य। |
म्यांमार |
1643 |
4 |
अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम |
मिजोरम म्यांमार से सबसे अधिक सीमा से लगने वाला राज्य। |
भूटान |
699 |
4 |
सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश |
असम भूटान से सबसे अधिक सीमा से लगने वाला राज्य। |
अफगानिस्तान |
106 |
1 |
लद्दाख (PoK) |
जम्मू एवं कश्मीर अफगानिस्तान से सबसे अधिक सीमा से लगने वाला राज्य। |
12.भारत की जलीय सीमा 5 देशों से मिलती है- पाकिस्तान, मालद्वीव, श्रीलंका, बांग्लादेश एवं म्यांमार।
13. भारत की जल एवं स्थल सीमा से लगे देश-बांग्लादेश, म्यांमार और पाकिस्तान।
सिक्किम- नेपाल, चीन और भूटान के साथ सीमा बनाता है।
पश्चिम बंगाल- नेपाल,भूटान और बांग्लादेश के साथ सीमा बनाता है।
अरुणाचल प्रदेश –भूटान, म्यांमार और चीन के साथ सीमा बनाता है।
श्रीलंका के बाद भारत का दूसरा निकटतम समुद्री पडोसी देश इंडोनेशिया है, जो निकोबार द्वीप समूह के अन्तिम द्वीप ग्रेट निकोबार के दक्षिण में स्थित है।
उत्तर प्रदेश सबसे अधिक राज्यों से लगा राज्य है। इसकी सीमा से आठ राज्य उत्तराखण्ड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखण्ड से लगी है।
भारत के 9 राज्य(1663 Km) -गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल एवं 4 केन्द्रशासित राज्य-अण्डमान निकोबार. पुण्डुचेरी, लक्षद्धीप, दमन दीव तटरेखा से लगे है। सर्वाधिक तटीय वाला राज्य गुजरात एवं सबसे कम तटीय वाला राज्य गोवा है।
पश्चिमी तट पर स्थित भारत के तटीय राज्य - गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल ।
पूर्वी तट पर स्थित भारत के तटीय राज्य - तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिसा, पश्चिम बंगाल ।
भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु इन्दिरा प्वाइन्ट हैं यह निकोबार द्वीप समूह में स्थित है। पहले इसका नाम पिककिलयन प्वाइन्ट था। यह भूमध्य रेखा से 876 किमी0 दूर है।
पृथ्वी की चुम्बकीय विषुवत रेखा दक्षिण भारत में त्रिवेन्द्रम से गुजरती है।
भारत के सबसे उत्तरी बिन्दु इन्दिरा कॉल जम्मू कश्मीर राज्य में है।
पश्चिमी बिन्दु सरक्रीक (गुजरात) एवं पूर्वी बिन्दु वालांगूं (अरूणाचल प्रदेश) में है।
कोलाबा प्वाइन्ट मुम्बई में प्वाइन्ट कालीमेरे तमिलनाडु में एवं प्वाइन्ट पेड्रो जाफना (श्रीलंका) में है।
भारतीय उपमहाद्वीप में 5 देश सम्मिलित है-भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल एवं भूटान
भारत का मानक समय इलाहाबाद के निकट मिर्जापुर से गुजरने वाली 82.50 पूर्वी देशान्तर रेखा को माना गया है, जो ग्रीनविच(इग्लैण्ड) समय से 5:30 घण्टा आगे है। 82.50 पूर्वी देशान्तर 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आन्ध्र प्रदेश से होकर गुजरती है।
कर्क रेखा लगभग भारत के मध्य से 8 राज्यों से होकर गुजरती है। 8 राज्य राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम। भारत में कर्क रेखा, गुजरात के कच्छ से शुरू होती है और पश्चिम की ओर बढ़ते हुए मिजोरम के सेरछिप तक जाती है कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों के 35 जिलों से होकर गुजरती है।
भारत में कर्क रेखा की कुल लम्बाई लगभग 2678 किमी है कर्क रेखा की सबसे अधिक लम्बाई मध्य प्रदेश में है और कर्क रेखा की सबसे कम लम्बाई राजस्थान राज्य में है।
माही नदी भारत की एकमात्र ऐसी नदी है जो कर्क रेखा को दो बार काटती है-माही नदी एक बार मध्य प्रदेश में और दूसरी बार गुजरात में कर्क रेखा को काटती है।
भारत के प्रमुख दर्रे के नाम
लद्दाख के दर्रे-
1. काराकोरम दर्रा:- यह काराकोरम पर्वत श्रंखला से होकर गुजरता है तथा चीन और पाकिस्तानको खूंजरब दर्रे के माध्यम से आपस में जोड़ता है।
जम्मू कश्मीर के दर्रे –
- जोजिला दर्रा:- ज़ोजिला जम्मू और कश्मीर में जास्कर श्रेणी में स्थित एक प्रसिद्ध दर्रा है। यह दर्रा श्री नगर को लेह से जोड़ती है।
- बनिहाल दर्रा:- बनिहाल पीर पंजाल पर्वतश्रेणी का एक दर्रा है। यह दर्रा जम्मू को श्रीनगर से जोडता है। जवाहर सुरंग इसी दर्रे में स्थित है।
- पीर पंजाल दर्रा:- यह दर्रा कश्मीर घाटी को जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले और पुंछ जिले से जोड़ता है इसी दर्रे से मुगल सड़क गुजरती है। इस दर्रे से उत्तर में श्रीनगर और दक्षिण में जम्मू स्थित है।
- बुर्जिला दर्रा:- यह दर्रा श्रीनगर को गिलगित से जोड़ता है।
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे –
1. रोहतांग दर्रा:-इस दर्रे पर व्यास नदी का उद्गम हुआ है। केंद्र सरकार ने हिमाचल और लेह को जोड़ने वाले रोहतांग दर्रे का नाम बदलकर अटल सुरंग कर दिया है। अटल (सुरंग) लेह और मनाली को जोड़ती है।
2. शिपकीला दर्रा:- यह भारत के हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले को तिब्बत के न्गारी विभाग के जांदा जिले से जोड़ता है।
3. बारालाचा दर्रा:- यह मनाली को लेह से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है|
उत्तराखंड के प्रमुख दर्रे –
- लिपुलेख दर्रा:- यह हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा है। यह दर्रा भारत से कैलाश पर्वत व मानसरोवर जाने वाले यात्रियों द्वारा विशेष रूप से इस्तेमाल होता है।
- माना (माणा) दर्रा:-भारत चीन सीमा पर स्थित हिमालय का एक प्रमुख दर्रा है। और यह NH-58 का अंतिम छोर है।
- नीति दर्रा:- यह समुद्र तल से 5068 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह दर्रा उत्तराखंड को तिब्बत से जोड़ता है।
अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे –
- यांग्याप दर्रा:- यह दर्रा भारत भारत एवं तिब्बत की सीमा पर स्थित है। ब्रह्मापुत्र नदी भारत में इसी के पास से प्रवेश करती है।
- बोमडिला दर्रा:- इस दर्रा की समुद्र तल से ऊंचाई 2217 मीटर है। यह अरुणाचल प्रदेश के तवांग और तिब्बत को जोड़ता है।
- बुमला दर्रा:-भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य और तिब्बत के ल्होखा का विभाग के बीच हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा है।
- दीफू दर्रा:- यह भारत और म्यांमार के बीच एक परंपरागत दर्रा है। जो व्यापार और परिवहन के लिए वर्ष भर खुला रहता है। यह दर्रा 4587 मीटर (15049 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। यह दर्रा अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित है।
सिक्किम के प्रमुख दर्रे –
- जेलेप्ला दर्रा:-यह हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा है जो भारत के सिक्किम राज्य को दक्षिण तिब्बत में चुंबी घाटी को जोड़ता है ।
- नाथूला दर्रा:- इस दर्रे के द्वारा दार्जिलिंग तथा चुंबी घाटी से होकर तिब्बत जाने का मार्ग बनता है। वर्तमान समय में भारत एवं चीन के बीच व्यापार इसी मार्ग से होता है।
मणिपुर के प्रमुख दर्रे –
- तुजू दर्रा:- मणिपुर के दक्षिण पूर्व में म्यांमार की सीमा पर स्थित है । इस दर्रे से होकर म्यांमार के लिए मार्ग जाता है।
केरल के प्रमुख दर्रे –
- पालघाट दर्रा:- यह पश्चिमी घाट पर्वत श्रेणी का एक बड़ा दर्रा है। यह प्रायद्वीपीय भारत का प्रमुख दर्रा है, जो केरल और तमिलनाडु तथा कर्नाटक से जोड़ता है।
- शेनकोट्टा दर्रा:-यह इलायची पहाड़ियों में 210 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह दर्रा तिरुवंतपुरम (केरल) और मदुरै (तमिलनाडु) को आपस में जोड़ता है।
लद्दाख के प्रमुख दर्रे –
- काराकोरम दर्रा:-काराकोरम दर्रा भारत का सबसे ऊंचा दर्रा है। समुद्र तल से ऊंचाई 5654 मीटर है। यह पाक के कब्जे वाले कश्मीर और चीन को जोड़ता है।
महाराष्ट्र के प्रमुख दर्रे –
- थालघाट दर्रा:- यह दर्रा मुंबई एवं बंगाल को जोड़ता है। थाल घाट प्रायद्वीपीय भारत का प्रमुख दर्रा है।
- भोर घाट दर्रा:- यह दर्रा मुम्बई को पुणें और चेन्नई से जोड़ता है।
Post a Comment