जल परिवहन

केंद्रीय अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण की स्थापना 1987 ईस्वी में की गयी थी। इसका मुख्यालय कोलकाता में है। देश के जलमार्गों को दो भागों में बाँटा गया है –

  1. आंतरिक जलमार्ग : यह परिवहन नदियों, नहरों एवं झीलों के द्वारा होता है। हल्दिया से इलाहाबाद तक जलमार्ग को 22 अक्टूबर, 1986 ईस्वी को राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 1 घोषित किया गया है।
  2. सामुद्रिक जलमार्ग : इस दृष्टि से भारत का सम्पूर्ण प्रायद्वीपीय तटीय भाग काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। देश की मुख्य भूमि की 5600 Km लम्बी तटरेखा पर 13 बड़े व 185 छोटे व मंझोले बंदरगाह स्थित है।
                   राष्ट्रीय जलमार्ग
जलमार्ग कहाँ से कहाँ तकलम्बाई (Km)
एन. डब्ल्यू – 1इलाहबाद से हल्दिया(1986) 1620 
एन. डब्ल्यू – 2सादिया से धुबरी पट्टी(1988)891 
एन. डब्ल्यू – 3कोल्ल्म से कोट्टापुरम(1991)205 
एन. डब्ल्यू – 4काकीनाडा से मरक्कानम(2008)1095 
एन. डब्ल्यू – 5तलचर से धमरा(2008)623
एन. डब्ल्यू – 6लखीपुर से भांगा(2013)121 
  • देश का सबसे बड़ा बंदरगाह मुंबई में है। बड़े बंदरगाहों का नियंत्रण केंद्र सरकार करती है, जबकि छोटे बंदरगाह संविधान की समवर्ती सूची में शामिल है, जिनका प्रबंधन संबंधित राज्य सरकार करती है।
  • जहाजरानी निकाय: राष्ट्रीय जहाजरानी बोर्ड मर्चेट शिपिंग एक्ट, 1958 के तहत गठित एक सांविधिक निकाय है। भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) का गठन 2 अक्टूबर, 1961 को किया गया।  
  • देश का सर्वश्रेष्ठ प्राकृतिक बंदरगाह विशाखापत्तनम है। यह भारत का सबसे गहरा बंदरगाह है।
  • गुजरात स्थित कांडला एक ज्वारीय बंदरगाह है। यह मुक्त व्यापार-क्षेत्र वाला बंदरगाह है।
  • चेन्नई एक कृत्रिम बंदरगाह है। यह भारत का सबसे प्राचीन बंदरगाह है।
  • कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की स्थापना 1972 ईस्वी में हुई थी। इसका मुख्यालय कोच्ची (केरल) है। यह देश का जहाज निर्माण और मरम्मत का सबसे बड़ा क्षमता वाला शिपयार्ड है।
  • दाहेज (गुजरात) देश का प्रथम बंदरगाह है, जो रासायनों के निपटान हेतु स्थापित किया गया है। इसलिए इसे रसायन बंदरगाह नाम दिया गया है।
भारत के प्रमुख बड़े बंदरगाह

नामराज्य/ केंद्र शासित प्रदेशनदी/ खाड़ी एवं समुद्र
1. कोलकातापश्चिम बंगालहुगली नदी
2. मुंबईमहाराष्ट्रअरब सागर
3. चेन्नईतमिलनाडुबंगाल की खाड़ी    
4. कोच्चिकेरलअरब सागर
5. विशाखापत्तनमआंध्रप्रदेशबंगाल की खाड़ी    
6. पारादीपओडिशाबंगाल की खाड़ी    
7. तूतीकोरिनतमिलनाडुबंगाल की खाड़ी  
8. मार्मागोवागोवाअरब सागर
9. कांडलागुजरातअरब सागर
10. न्यू मंगलुरुकर्नाटकअरब सागर
11. जवाहरलाल नेहरू पोर्ट(पूर्व में न्हावा शेवा)महाराष्ट्रअरब सागर
12. एन्नौरतमिलनाडुबंगाल की खाड़ी    
13. पोर्ट ब्लेयरअंडमानबंगाल की खाड़ी    
पश्चिमी तट के प्रमुख बंदरगाह: कांडला (गुजरात), जवाहरलाल नेहरू पोर्ट एवं मुंबई (महाराष्ट्र), मार्मागोवा (गोआ), न्यू मंगलुरु (कर्नाटक), कोच्चि (केरल)
पूर्वी तट के प्रमुख बंदरगाह: तूतीकोरिन एवं चेन्नई (तमिलनाडु), विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश), पारादीप (ओडीशा), कोलकाता-हल्दिया (प. बंगाल) एन्नोर बंदरगाह(तमिलनाडु) 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.