आस्ट्रेलिया
➤ यह सबसे छोटा महाद्वीप है जो दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। मकर वृत्त इसके मध्य से गुजरता है इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहते हैं।
➤ ऑस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैण्ड की खोज ओबेल तस्मान ने की थी। 1768 ई0 में इंग्लैण्ड से कैप्टन कुक प्रथम बार ऑस्ट्रेलिया गया, इसे भी ऑस्ट्रेलिया खोजकर्त्ता कहा जाता है।
➤ इस महाद्वीप में 22 देश है ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को एबोर्जिन्स कहते हैं।
आस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश क्षेत्रफल में-आस्ट्रेलिया
आस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे छोटा देश क्षेत्रफल में-नौरू
आस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे लम्बी नदी-मर्रे
आस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे गहनतम बिन्दु-आयर झील
➤ ऑस्ट्रेलिया और न्यूगिनी के बीच टॉरेस जलसंधि है।
➤ ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख पर्वत श्रृंखला ग्रेट डिवाइडिंग रेंज है । इस पर्वत श्रेणी और महाद्वीप का सर्वोच्च शिखर कोस्यूस्को (2,228 मी०ऊंचा) है ।
➤ ऑस्ट्रेलिया की विश्व विख्यात सोने की खाने कालगुर्ली और कुलगार्डी है।
➤ ऑस्ट्रेलिया विश्व प्रसिद्ध मेरिनो ऊन का प्रमुख उत्पादक देश है । यह विश्व में सर्वाधिक ऊन निर्यातक देश भी है । दूसरा स्थान ऊन निर्यात में दक्षिण अफ्रीका का है।
➤ ऑस्ट्रेलिया में भेड़ पालन केंद्रों पर काम करने वाले मजदूरों को जेकारू के नाम से जाना जाता है।
➤ ऑस्ट्रेलिया का सबसे लंबा रेलमार्ग ऑस्ट्रेलियाई ट्रांस कॉन्टिनेंटल रेलमार्ग है ,जो पर्थ से सिडनी के मध्य स्थित है।
➤ मर्रे - डार्लिंग की घाटी ऑस्ट्रेलिया का सबसे प्रमुख कृषि क्षेत्र है । यह उपजाऊ भूमि रेवेरीना कहलाती है।
➤ वर्षा की कमी के कारण ऑस्ट्रेलिया के मध्यवर्ती निम्न भूमि में अनेक गहरे कुएँ खोदे गए हैं । जिनसे अपने - आप बड़े वेग से पानी ऊपर निकलता रहता है । यह उत्स्रूत कूप कहलाते हैं । इनको कूपो का विस्तृत क्षेत्र ग्रेट आर्टीजन बेसिन कहलाता है।
➤ ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य के उत्तर - पूर्वी तट के साथ-साथ समुद्र में एक प्रवाल भित्ति है, जिसे ग्रेट बैरियर रीफ कहते हैं। इस प्रवाल-भित्ति का निर्माण प्रवाल नामक छोटे-छोटे जीवो के अस्थि पंजरो के लगातार जमाव से हुआ है।
➤ यूरेनियम के उत्पादन में ऑस्ट्रेलिया का विश्व में तीसरा स्थान है।
➤ ऑस्ट्रेलिया विश्व में सर्वाधिक बॉक्साइट उत्खनन करने वाला देश है।
➤ जस्ता अयस्क उत्पादन करने में ऑस्ट्रेलिया का स्थान विश्व में तीसरा है।
➤ ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तटीय क्षेत्र में प्रख्यात मूंगे की चट्टानें ग्रेट बैरियर रीफ स्थित है।
➤ ऑस्ट्रेलिया विश्व में सर्वाधिक सीसा अयस्क उत्खनित करने वाला देश है।
➤ ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र का मैदान कारपेंटरीआ का मैदान कहलाता है।
➤ इस महाद्वीप का प्रमुख मरुस्थल है - गिब्सन और विक्टोरिया।
➤ ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेहूं - उत्पादक प्रदेश है - न्यू साउथवेल्स एवं विक्टोरिया।
➤ ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को द लैंड ऑफ़ गोल्डन फ्लीस, लैंड ऑफ़ कंगारू एवं प्यासी भूमि का देश कहा जाता है।
➤ ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण पूर्व में स्थित न्यूजीलैंड को दक्षिण का ब्रिटेन कहा जाता है।
➤ न्यूजीलैंड में एमु और कोकाबर्रा नामक पक्षी पाए जाते हैं।
➤ एमु की टांगे लंबी होती है । और इसे पंख नहीं होती है इस कारण यह खूब तेज दौड़ सकती है लेकिन उड़ नहीं सकती है। कोकाबर्रा को लाफिंग जैकास भी कहते हैं।
➤ प्लैटिपस ऑस्ट्रेलिया का विचित्र जंतु है जो दौड़ता है, जमीन में सुरंग बनाता है और पानी में तैरता है । चार पैरों वाला यह जीव अंडे देता है।
➤ न्यूजीलैंड दो प्रमुख दीपों का देश है । इनके दोनों प्रमुख दीप कुक जलसंधि द्वारा एक दूसरे से अलग है।
➤ न्यूजीलैंड की सर्वोच्च चोटी माउंट कुक (ऊंचाई 1754 से 54 मी०) है । यहां के मूल निवासी माओरी कुक शिखर को ओरंगों कहते हैं।
➤ कीवी न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय पक्षी है।
Post a Comment