कण्व वंश(75 ई0पू0-30ई0पू0)


अंतिम शुंग शासक देवभूति की हत्या उसके अमात्य वासुदेव ने की। इसकी जानकारी हर्षचरित से प्राप्त होती है। वासुदेव ने जिस नवीन वंश की स्थापना की उसे कण्व वंश के नाम से जाना जाता है। यह भी ब्राह्मण वंश था। 

कण्व वंश के अंतर्गत चार शासक हुए। वासुदेव, भूमिमित्रा, नारायण और सुशर्मन। लगभग 75 ईसा पूर्व से 30 ईसा पूर्व तक कण्व वंश का शासन रहा। 

पुराणों के अनुसार कण्वों ने 45 वर्षों तक शासन किया। 

अंतिम शासक सुशर्मन की हत्या 30 ईसा पूर्व में सिमुक ने कर दी और एक नवीन ब्राह्मण वंश सातवाहन वंश की नींव डाली।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.