नोबेल पुरस्कार 2020

 

Nobel Peace Prize 2020: किसे और क्यों मिला नोबेल पुरस्कार, देखिए इस बार की पूरी लिस्ट

अब तक पांच कैटेगरी में नोबेल (Nobel) पुरस्कारों की घोषणा हुई है. जानिए किसे और क्यों दिया गया पुरस्कार? अब सिर्फ अर्थशास्त्र का ऐलान होना बाकी है?


साल 2020 में किसे मिला है नोबेल देखिए पूरी लिस्ट.

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कारों की घोषणा होने का सिलसिला जारी है. नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) हर साल असाधारण काम करने वाले लोगों और संस्थाओं को दिया जाता है. यह पुरस्कार (Nobel Prize) शांति, साहित्य, भौतिकी, केमिस्ट्री, मेडिसिन और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है. नोबेल पुरस्कारों की स्थापना अल्फ्रेड नोबेल (Alfred Nobel) के वसीयतनामे के अनुसार 1895 में हुई. पहली बार नोबेल पुरस्कार 1901 में दिया गया था. ऐसे में इस साल किस-किस को और क्यों ये पुरस्कार मिला है, हम आपको इसके बारे में बता रहे है.

शांति का नोबेल
नोबेल समिति की ओर से इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार ‘वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ (World Food Programme) को दिया गया है. ‘वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ को प्रभावित क्षेत्रों में भुखमरी से लड़ने व शांति कायम करने से जुड़े सराहनीय कार्यों के चलते शांति पुरस्कार दिया गया है. इस एजेंसी का काम दुनियाभर में आपात स्थितियों के दौरान जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाना है. खासकर, गृह युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं की परिस्थिति में.

फिजिक्स का नोबेल
इस साल फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार रॉजर पेनरोज को रेनहार्ड गेंजेल और ऐंड्रिया गेज के साथ संयुक्त रूप से मिला है. ब्रिटेन के रॉजर पेनरोज को ब्लैकहोल की खोज के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है. ब्लैक होल ब्रह्मांड का वह हिस्सा है जहां गुरुत्वाकर्षण इतना ज्यादा है कि रोशनी भी इस क्षेत्र से वापस नहीं आ सकती.

साहित्य का नोबेल
अमेरिकी कवयित्री लुइस ग्लक को साल 2020 के लिए साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. लुईस को उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है. लुईस येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं. उनका जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था और एकेडमी का कहना है कि उनकी कविताएं अक्सर बाल्यावस्था, पारिवारिक जीवन, माता-पिता और भाई-बहनों के साथ आपसी संबंधों पर केंद्रित होती हैं.

रसायन का पुरस्कार
रसायन (केमिस्ट्री) के क्षेत्र में साल 2020 का नोबेल पुरस्कार मिला है दो महिला वैज्ञानिकों को, जिनके नाम हैं इमानुएल शॉपोंतिये (फ्रांस) और जेनिफर ए डुडना (अमेरिका). इन दोनों को ‘जीनोम एडिटिंग’ की एक पद्धति विकसित करने के लिए पुरस्कार दिया गया है. इनकी खोज के बाद लाइफ साइंस एक नई ऊंचाई पर पहुंचा है और नोबेल कमेटी मानती है कि इससे मानवता का बहुत भला हुआ है.

मेडिसिन का नोबेल
हेपेटाइटिस C वायरस की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2020 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार मिला है. इसनमें से पहले हैं ब्रिटेन के वैज्ञानिक माइकल हाउटन (Michael Houghton), दूसरे हैं अमरीकी वैज्ञानिक हार्वे अल्‍टर (Harvey Alter) और चार्ल्‍स राइस ( Charles Rice). नोबेल पुरस्कार देने वाली कमेटी ने कहा कि इन वैज्ञानिकों की खोज ने लाखों लोगों की जान बचाई है. हेपेटाइटिस C वायरस से लीवर कैंसर होता है और यह एक बहुत बड़ा कारण है कि लोगों को लीवर ट्रांसप्लांट करवाना पड़ता है.

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.