अंटार्कटिक महाद्वीप



➤ अंटार्कटिक महाद्वीप विश्व का पाँचवाँ बड़ा महाद्वीप है दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है।

 अंटार्कटिक की भूमि तीन महासागरो- हिन्द महासागर, प्रशान्त महासागर और अटलांटिक महासागर से घिरी है। इन महासागरों के दक्षिणी छोर को दक्षिणी महासागर या अंटार्कटिक महासागर कहते हैं । वेडेल सागर व रॉस साग़र अंटार्कटिक महासागर के ही भाग है । इसका ताप 4℃ से कम रहता है।

इस महाद्वीप की खोज सर्वप्रथम प्रयास अंग्रेज नाविक जेम्स कुक के द्वारा किया गया, लेकिन वह इसके मुख्य भूमि तक नहीं पहुंच पाया।

इस महाद्वीप की मुख्य भूमि की खोज करने का श्रेय फेबियन वेलिंग शॉसेन को जाता है जिसने 1820 ई० में बोस्टॉक नामक जहाज पर सवार होकर इसके मुख्य भूमि तक पहुंचा।

अंटार्कटिक का 98% भाग सदैव बर्फ से ढका रहता है । पूर्णतः हिमाच्छादित रहने के कारण इसे श्वेत महाद्वीप भी कहा जाता है।

दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले प्रथम व्यक्ति नार्वे निवासी एमंडसन (1911 ई० )था।

शीत ऋतु और ग्रीष्म ऋतु में महाद्वीप का अलग - अलग आकार होने के कारण इसे गतिशील महाद्वीप भी कहा जाता है।

क्वीन मोड़ पर्वतश्रेणी इस महाद्वीप को दो बराबर भागों में बांटती है । यहां की सर्वोच्च चोटी विंसन मासिफ ( 5140 मी०) है।

माउंट एबुस अंटार्कटिका अकेला सक्रिय ज्वालामुखी है।

विश्व में सबसे कम तापमान अंटार्कटिक के वोस्टक में रिकॉर्ड किया गया था ।

अंटार्कटिक में पोल ऑफ कोल्ड में विश्व का न्यूनतम वार्षिक तापमान मिलता है।

सूर्य के उत्तरायण के बाद अंटार्कटिक में 6 महीने तक रात होती है जबकि सूर्य के दक्षिणायन के बाद यहां 6 महीने तक दिन रहता है।

लाइकेन व मॉस अंटार्कटिक की मुख्य वनस्पति है।

यहां की क्रील मछली झुंड में रहती है।


अंटार्कटिक में भारत

डॉ० गिरिराज सिरोही (बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश) दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले प्रथम भारतीय थे।

भारत में अपना अंटार्कटिका अभियान 1981-82 में प्रारंभ किया । 

भारत का पहला अंटार्कटिक अभियान दल डॉक्टर सईद जहूर कासिम के नेतृत्व में 9 जनवरी ,1982 को शुरू हुआ।

भारत ने अंटार्कटिक में अपना पहला शोध केंद्र दक्षिणी गंगोत्री 1983 में स्थापित किया, जो नष्ट हो गया है।

1989 में दूसरे भारतीय शोध केंद्र मैत्री की स्थापना हुई

लार्समन हिल्स में भारत ने अपना तीसरा अनुसंधान केंद्र भारती स्थापित किया।

नोट :- अंटार्कटिका महाद्वीप की खोज कैप्टन जेम्स क्लार्क रास ने 1911 ई० में की थी। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.