खिलजी वंश(1290 ई. से 1320 ई.)
जलालुद्दीन फिरोज खिलजी(1290 ई. से 1296 ई.)
- इस वंश का संस्थापक फिरोज खिलजी था। इसने सत्ता स्थापित करने के बाद जलालुद्दीन की उपाधि ली।
- 13 जून 1290 ई. में कैकूबाद द्वारा निर्मित किलोखरी के महल में जलालुद्दीन ने अपना राज्याभिषेक कराया और दिल्ली का सुल्तान बना। इसने किलोखरी को अपनी राजधानी बनाया। राज्याभिषेक के समय जलालुद्दीन की आयु 70 वर्ष थी।
- बलबन की ‘रक्त और लौह’ की नीति त्यागकर इसने उदार नीति अपनाई और मध्यकाल का पहला शासक बना, जिसने जनता की इच्छा को शासन का आधार बनाया। वस्तुतः जलालुद्दीन ने ‘अहस्तक्षेप की नीति’ को अपनाया।
- जलालुद्दीन के समय 1292 ई. में अब्दुल्ला के नेतृत्व में मंगोलों ने आक्रमण किया। इसी के समय एक और मंगोल आक्रमण हलाकू के पौत्र उलूग खां के नेतृत्व मे हुआ।
- जलालुद्दीन के शासनकाल में ही अलाउद्दीन ने देवगिरि (शासक-रामचंद्र देव) का सफलअभियान किया।
- जुलाई 1296 ई. में अलाउद्दीन खिलजी ने सुल्तान जलालुद्दीन को कड़ा-मानिकपुर बुलाकर गले मिलते समय धोखे से चाकू मारकर हत्या कर दी और सत्ता पर अपना अधिकार स्थापित कर लिया।
अलाउद्दीन खिलजी(1296 ई. से 1316 ई.)
- अलाउद्दीन खिलजी 22 अक्टूबर 1296 को दिल्ली का सुल्तान बना। इसका बचपन का नाम अली तथा गुरशास्प था।
- इसने सिकंदर-ए-सानी की उपाधि धारण की ।
- अलाउद्दीन खिलजी को सर्वप्रथम उलेमा वर्ग के प्रभाव से स्वतंत्र होकर शासन करने श्रेय दिया जाता है।
- दैवी अधिकार के सिद्धांत को अलाउद्दीन ने शुरू किया।
- अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में 6 मंगोल आक्रमण हुए। प्रथम आक्रमण-1297 ई0 में कादर खाँ के नेतृत्व में, दूसरा आक्रमण- 1298 ई0 में सल्दी के नेतृत्व में, तीसरा आक्रमण-1299 ई0 में कुतलुग ख्वाजा के नेतृत्व में, चौथा आक्रमण-1303 ई0 में लार्गी के नेतृत्व में छठा आक्रमण-1306 ई0 कबक एवं इकबालमन्द के नेतृत्व में हुआ।
- दिल्ली सल्तनत का प्रथम शासक जिसने भूमि की पैमाइश (मसाहत) करवायी।
- इसने अपने शासनकाल में ‘मूल्य नियंत्रण प्रणाली’ को दृढ़ता से लागू किया।
- जलोदर रोग से ग्रसित अलाउद्दीन खिलजी की मृत्यु 5 जनवरी 1316 ई. को हुई।
अलाउद्दीन खिलजी के अभियान-
- अलाउद्दीन खिलजी ने गुजरात, जैसलमेर, रणथंभौर,चित्तौड़, मालवा, देवगिरि, उज्जैन, धारानगरी, चंदेरी, होयसल, सिवाना तथा जालौर पर विजय प्राप्त की।
- यह प्रथम मुस्लिम शासक था जिसने दक्षिण भारत पर आक्रमण किया और उसे अपने अधीन कर लिया।दक्षिण भारत की विजय का श्रेय अलाउद्दीन खिलजी के सेनानायक मलिक काफूर को दिया जाता है। मलिक काफूर एक हिंदू हिंजङा था जिसे नुसरत खाँ ने गुजरात विजय के दौरान 1000 दीनार में खरीदा था जिसके कारण उसे हजारदीनारी भी कहा जाता है।
अलाउद्दीन की कर व्यवस्था-
- गैर–मुस्लिम लोगों से जजिया कर और मुस्लिमों से जकात कर वसूला जाता था।
- इसने भूराजस्व की दर को बढाकर उपज का 1/2 भाग कर दिया।
- इसने खम्स (लूट का धन) में सुल्तान का हिस्सा 1/4 भाग के स्थान पर 3/4 भाग कर दिया।
- राजत्व का दैवीय सिद्धांत प्रतिपादित करने वाला शासक भी अलाउद्दीन खिलजी ही था।
- अलाउद्दीन खिलजी ने अपने शासनकाल में दो नए कर चराई (दुधारू पशुओं पर) एवं गढी (घरों एवं झोंपङी पर)कर लगाये।
- इसने इक्ता, इनाम, मिल्क तथा वक्फ के अन्तर्गत दी गयी भूमि को खालसा (राजकीय) भूमि में परिवर्तित कर दिया।
अलाउद्दीन खिलजी की सैन्य व्यवस्था-
- अलाउद्दीन खिलजी प्रशासनिक क्षेत्र में महान सेनानी था।
- अलाउद्दीन खिलजी ने सैनिकों को नकद वेतन देने की शुरुआत एवं विशाल स्थायी सेना रखी।
- अलाउद्दीन खिलजी ने घोड़े दागने एवं सैनिकों का हुलिया लिखने की प्रथा की शुरुआत की।
दरबारी विद्वान-
- अलाउद्दीन खिलजी के दरबार में प्रमुख विद्वान अमीर खुसरो और अमीर हसन देहलवी रहते थे।
- अमीर खुसरो ने सितार व तबले का आविष्कार किया। अमीर खुसरो को अलाउद्दीन ने तूति–ए– हिंद (भारत का नेता) के नाम से संबोधित किया।
अलाउद्दीन खिलजी की बाजार नियंत्रण नीति:
- अलाउद्दीन खिलजी की नीतियों में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण नीति उसकी बाजार नियंत्रण की नीति थी।
- अलाउद्दीन ने बाजार व्यवस्था को सफल बनाने के लिए निम्नलिखित विभाग एवं अधिकारियों की नियुक्ति की-
अलाउद्दीन के बाजार नियंत्रण अधिकारी |
|
1. शहना-ए-मण्डी |
बाजार अधीक्षक |
2. दीवान-ए-रियासत |
बाजार नियंत्रणक |
3. बरीद-ए-मंडी |
बाजार निरीक्षक |
4. मुनहियान |
गुप्तचर |
- मूल्य नियंत्रण को सफल बनाने में मुहतसिब(सेंसर) एवं नाजिर(नाप-तौल अधिकारी) की महत्वपूर्ण भूमिका थी।अलाउद्दीन ने मलिक याकूब को दीवान-ए-रियासत नियुक्त किया था।
- शहना-ए-मण्डीः यहां खाद्यान्नों की बिक्री हेतु लाया जाता था।
- सराए-ए-अदल्ः यहां वस्त्र, शक्कर, जड़ी बूटी, दीपक का तेल एवं अल्स निर्मित्त वस्तुएं बिकने के लिए जाती थी।दीवान-ए-रियासतः यह व्यापारियों पर नियंत्रण रखता था। यह बाजार नियंत्रण को पूरी व्यवस्था का संचालन करता था।
निर्माण कार्य-
- स्थापत्य कला के क्षेत्र में अलाउद्दीन खिलजी ने वृत्ताकार सीरी का किला, जमैयत खाना मस्जिद, हजार खम्भा महल,अलाई दरवाजा अथवा कुश्क-ए-शिकार का निर्माण करवाया। उसके द्वारा बनाया गया ‘अलाई दरवाजा’ प्रारम्भिक तुर्की कला का एक श्रेष्ठ नमूना माना जाता है।
कुतुबद्दीन मुबारक शाह खिलजी (1316 ई.–1320 ई.)
- कुतुबद्दीन मुबारक शाह खिलजी 1316 ई0 को दिल्ली के सिंहासन पर बैठा। इसने खुतबा व सिक्कों पर से खलीफा का नाम हटा दिया एवं स्वयं को खलीफा घोषित किया।
- इसने अलाउद्दीन खिलजी द्वारा शुरू किये गए आर्थिक सुधारों को समाप्त कर दिया तथा जागीर व्यवस्था को पुनर्जीवित किया।
- इसे नग्न स्त्री, पुरूष की संगत पसन्द था, मुबारक खिलजी कभी-कभी राजदरबार में स्त्रियों का वस्त्र पहनकर आ जाता था।
- खुसरो शाह 1320 ई. में मुबारक खिलजी की हत्या करके दिल्ली का सुल्तान बन गया।
- कुतुबद्दीन मुबारक शाह खिलजी ने पैगम्बर के सेनापति की उपाधि धारण की।
खिलजी वंश से संबंधित प्रश्न उत्तर (important Questions on Khilji Dynasty)
सल्तनत काल
01. अलाउद्दीन का प्रसिद्ध सेनापति कौन था जिसने दक्षिण भारत अभियान का नेतृत्व किया था?
उत्तर- मलिक काफूर
02. अलाउद्दीन की मृत्यु के बाद दिल्ली का सुल्तान कौन बना?
उत्तर- कुतुबुद्दीन मुबारक
03. अलाउद्दीन के दरबारी कवि कौन थे?
उत्तर- अमीर खुसरो
04. अलाउद्दीन के समय किसने दिल्ली में विद्रोह किया था?
उत्तर- हाजियों ने
05. अलाउद्दीन खिलजी की मृत्यु कब हुई थी?
उत्तर- 1316 ई में
06. अलाउद्दीन खिलजी के शासन का समय रहा है?
उत्तर- 1296-1316 ई.
07. अलाउद्दीन खिलजी कौन था?
उत्तर- जलालुद्दीन फिरोज खिलजी का भतीजा और दामाद
08. अलाउद्दीन खिलजी ने कौन-सी उपाधि धारण की थी?
उत्तर- सिकन्दर सानी, यामीन-उल-खलीफा तथा नासिर-ए-अमीरउल-मोमिनीन
09. अलाउद्दीन खिलजी ने दक्षिण भारत की विजय के लिए सेनापति बनाकर किसे भेजा था?
उत्तर- मलिक काफूर को
10. अलाउद्दीन खिलजी ने देवगिरी पर कब आक्रमण किया?
उत्तर- 1296 ई.
11. अलाउद्दीन खिलजी ने सेना में कौन सा प्रथा शुरू किया था?
उत्तर- हुलिया रखने की प्रथा
12. अलाउद्दीन ने कौन-सा सिद्धांत चलाया था?
उत्तर- दैवी अधिकार
13. अलाउद्दीन ने चित्तौड़ का नाम बदलकर क्या रखा था?
उत्तर- खिज्राबाद
14. इब्नबतूता की पुस्तक रेहला में किस शासक की घटनाओं का वर्णन है?
उत्तर- मुहम्मद तुगलक
15. किस राजवंश को समाप्त कर खिलजी वंश की स्थापना की गई थी?
उत्तर- गुलाम वंश
16. किसने जलालुद्दीन फिरोज खिलजी का हत्या कर दिल्ली का गद्दी हासिल किया था?
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी (1296 ई. में)
17. खिलजी वंश का अंत किस वर्ष हुआ था?
उत्तर- 1320
18. खिलजी वंश का अंतिम शासक कौन था?
उत्तर- खुशरों खाँ
19. खिलजी वंश का प्रथम शासक कौन था?
उत्तर- जलालुद्दीन फिरोजशाह खिलजी (1290 से 1296 ई तक)
20. खिलजी वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर- जलालुद्दीन फिरोज खिलजी
21. खिलजी वंश की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
उत्तर- 13 जून 1290
22. खिलजी वंश की स्थापना के बाद सबसे पहले किसे राजधानी बनाया गया था?
उत्तर- किलोखरी
23. खिलजी वंश के किस शासक ने सबसे अधिक लंबे समय तक शासन किया?
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी
24. खिलजी वंश के शासकों द्वारा किस प्रणाली को दृढ़ता से लागू किया गया था?
उत्तर- मूल्य नियंत्रण प्रणाली
25. खिलजी वंश को समाप्त कर किस वंश ने दिल्ली पर शासन किया?
उत्तर- तुगलक वंश
26. खिलजी वंश कौन सा मुस्लिम परिवार था जिसने दिल्ली की सत्ता पर शासन किया था?
उत्तर- दूसर
27. खिलजी वंश में घोड़ों को दागने की पद्धति किसने शुरू की थी?
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी
28. खिलजी-वंश के शासक किस जाति के थे?
उत्तर- तुर्क जाति के
29. गुजरात में नुसरत खाँ ने मलिक काफूर को कितने दिनार में खरीदा था?
उत्तर- 1 हजार दीनार
30. जलालुउद्दीन खिलजी के शासन में अलाउद्दीन क्या था?
उत्तर- कड़ा मानिकपुर का सुबेदार
31. जलालुद्दीन फिरोज की हत्या किसने और कब करवायी थी?
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी के इशारे पर उसकी हत्या 1296 में कर दी गई
32. जलालुद्दीन फिरोज खिलजी के शासन का समय रहा है?
उत्तर- 1290-96
33. जलालुद्दीन फिरोज खिलजी दिल्ली की गद्दी पर कब बैठा था?
उत्तर- 1290 ई.
34. दक्षिण भारत में प्रवेश करने वाला पहला मुस्लिम शासक कौन था?
उत्तर-अलाउद्दीन खिलजी
35. नवीन मुसलमान किसे कहा गया हे?
उत्तर- दिल्ली में बसने वाले मंगोलों को
36. भू-राजस्व व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अलाउद्दीन खिलजी ने किसकी स्थापना की थी?
उत्तर- दीवान-ए-मुस्तखराज
37. मंगोल नेता अब्दुल्ला के भारत-आक्रमण को किसने विफल किया था?
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी ने
38. सिकंदर-ए-सानी की उपाधि किसने ग्रहण की थी?
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी
39. सितार एवं तबले के अविष्कार का श्रेय किन्हें जाता है?
उत्तर- अमीर खुसरो
40. स्थायी सेना को संगठित करने वाला पहला शासक कौन था?
उत्तर-अलाउद्दीन खिलजी
Post a Comment