भारतीय रेल परिवहन

भारतीय रेलवे संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, रूस के बाद दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है.

16 अप्रैल, 1853 को भारत में रेलवे परिवहन की शुरुआत हुई थी. पहली बार भारत में पैसेंजर ट्रेन महाराष्ट्र प्रांत के मुंबई से थाणे के बीच लगभग 34 किलोमीटर चलाई गई थी. यह ब्रिटिश गवर्नर जनरल लार्ड डलहौसी के कार्यकाल में चलाई गई थी. 

विश्व की सबसे पहली रेलगाडी 1825 ई0 में स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच चली थी। इसके बाद 1830 में लिवरपूल और मैनचेस्टर को आपस में रेलमार्ग से जोड दिया गया।

भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना 1905 में हुई थी और भारतीय रेलवे का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है

रेलवे बजट को सामान्‍य बजट से वर्ष 1924-1925 में एटवर्थ समिति की सिफारिश पर अलग किया गया। पहला रेल बजट 1925 में प्रस्तुत किया गया था

भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण 1950 ई0 में हुआ

विश्व की पहली मेट्रो रेल लंदन में चली थी

भारत का प्रथम रेलवे विश्वविद्यालय बड़ौदा (गुजरात) में है

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 92 साल पुरानी अलग रेलवे बजट की प्रथा को खत्म कर दिया साल 2017 में रेल बजट को केन्द्रीय बजट में मिला दिया गया है।

देश की सबसे लंबी दूरी की रेल विवेक एक्सप्रेस(2011) है। जो उत्तर-पूर्व से दक्षिण को जोड़ती है।डिब्रूगढ़(असम) से चलने वाली यह गाड़ी दक्षिण के कन्याकुमारी तक की 4,286 किलोमीटर की दूरी तय करती है। 

विश्व का सबसे लम्बा रेलमार्ग ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग है, जो लेनिनग्राड से ब्लाडीवॉस्टक तक 9,438 कि0मी0 लम्बा है। 

भारतीय रेलवे के वर्तमान में 18 ज़ोन (मंडल) है
। 

भारत की सबसे तेज़ गति से चलने वाली  रेलगाड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस जो 180 कि0मी0 की गति से चलती है। इससे पहले गतिमान एक्सप्रेस भारत में सबसे तेज़ गति से चलने वाली रेलगाड़ी थी जो दिल्ली और झाँसी के बीच चलती है। यह 160 किमी प्रति घंटा (100 मील प्रति घंटा ) तक की गति से चलती है

4. भारत की पहली रेल सुरंग का नाम पारसिक सुरंग है जो कि ठाणे महाराष्ट्र मैं 1916 में चालू की गई थी और भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग पीर पंजाल रेल सुरंग या बनिहाल रेल सुरंग 11.215 किमी की है.

भारत में पहली विद्युत ट्रेन मुंबई वीटी एवं कुर्ला हार्वर के बीच 3 फरवरी 1925 को चली थी

01 मार्च, 1969 को पहली राजधानी एक्सप्रेस रेलगाडी नई दिल्ली-हावड़ा के मध्य चली थी।

विश्व का सबसे पुराना भाप इंजन -फेयरी क्वीन है

देश की सबसे तेज चलने वाली रेलगाड़ी शताब्‍दी एक्‍सप्रेस सर्वप्रथम 10 जुलाई, 1988 को नई दिल्‍ली और झाँसी के बीच चली थी। 

भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस लाहौर-अटारी के मध्य एवं थार एक्सप्रेस मुनाबाओ(बाडमेर)-खोखरापार(सिन्ध) के मध्य चलती है।(22 जुलाई 1976 से)
14 अप्रैल, 2008 को मैत्री एक्सप्रेस चितपुर से ढाका के मध्य चलायी गयी। जिसने नवंबर 2017 में कोलकाता और खुल्ना के बीच वाणिज्यिक यात्राओं की शुरुआत की थी

कोंकण रेलवे


कोंकण रेलवे

कोंकण रेलवे का निर्माण वर्ष 1998 में किया गया। यह रेल मार्ग 760 किमी लंबा है । महाराष्ट्र के रोहा से प्रारम्भ होकर गोवा के मडगाँव तक जाती है। रत्नागिरी एवं उडुपी इसी रेल मार्ग पर स्थित है। यह रेल मार्ग 146 नदियों व धाराओं तथा 2000 पुलों एवं 91 सुरंगों को पार करता है। इस रेलमार्ग से लाभान्वित होने वाले राज्य महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक एवं केरल है।
 

कोलकाता मेट्रो रेल-कोलकाता मेट्रो रेल की शुरूआत 24 अक्टूबर, 1984 में दमदम से तक 16.45 कि0मी0 भूमिगत रेलमार्ग से हुई।

दिल्ली मेट्रो रेल-दिल्ली मेट्रो रेल की शुरूआत 25 दिसम्बर, 2002 में तीस हजारी से शाहदरा तक जाने वाले रेलमार्ग से हुई।

बंगलुरू मेट्रो रेल-बंगलुरू मेट्रो रेल की शुरूआत 20 अक्टूबर, 2011 में नम्मा मेट्रो के नाम से शुरू हुई।

मुम्बई मेट्रो रेल-इसकी शुरूआत 8 जून, 2014 को हुई।

मुम्बई मोनो रेल-मुम्बई में भारत की प्रथम मोनो रेल की शुरूआत 1 फरवरी, 2014 को हुई।    

10 मई 1963 में विश्व की पहली मेट्रो ट्रेन लन्दन में चली थी। चीन की शंघाई मेट्रो विश्व की सबसे लम्बी मेट्रो ट्रेन है जिसकी कुल लम्बाई 434 कि0मी0 है।  

रेलवे जोन

मुख्यालय

1. दक्षिण रेलवे  (South)

चेन्नई

2. दक्षिण पूर्व रेलवे (South East)

कोलकाता

3. दक्षिण मध्य रेलवे(South Central)

सिकंदराबाद

4. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे(Southeast Central)

बिलासपुर

5. दक्षिण पश्चिम रेलवे (South West)

हुबली

6. पूर्व रेलवे (East)

कोलकाता

7. पूर्व मध्य रेलवे (East Middle) 

हाजीपुर

8. पूर्व तटीय (East Coast)

भुवनेश्वर

9. पश्चिम रेलवे (West)

चर्च गेट मुंबई

10. मध्य रेलवे (Central)

मुंबई(C.S.T)

11. उत्तर रेलवे (North)

दिल्ली

12. उत्तर मध्य रेलवे (North Central)

इलाहाबाद

13. उत्तर पश्चिम रेलवे(North West)

जयपुर

14. पश्चिम मध्य रेलवे (West Central)

जबलपुर

15. पूर्वोत्तर रेलवे (North East)

गोरखपुर

16. उत्तर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे  

मालेगांव (गुवाहाटी) 

17. कोलकाता मेट्रो

कोलकाता

18. दक्षिण तट रेलवे

विशाखापट्टनम 


रेल ईंजन निर्माण केंद्र

निर्माण केन्द्र का नाम

निर्माण

राज्य

चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स, चितरंजन

विद्युत इंजन

पश्चिम बंगाल 

टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कम्पनी लिमिटेड चितरंजन

डीजल इंजन

पश्चिम बंगाल

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड, भोपाल

डीजल इंजन

मध्य प्रदेश

डीजल लोकोमोटिव कंपनी,जमशेदपुर(टाटानगर)


डीजल इंजन

झारखंड

डीजल कम्पोनेट वर्क्स, पटियाला

डीजल इंजन के पूर्जे

पंजाब

डीजल लोकोमोटिव वर्क्स, वाराणसी

डीजल इंजन

उत्तर प्रदेश


रेल डिब्बे निर्माण केंद्र

  • भारत अर्थमूवर्स लिमिटेड बेंगलुरु(कर्नाटक)
  • जेसफ़ एंड कंपनी लिमिटेडकोलकाता(पश्चिम बंगाल)

  • व्हील एंड एक्सेल, बेंगलुरु(कर्नाटक)
  • इंटीग्रल कोच फैक्ट्री पैराम्बूर (चेन्नई)
  • रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला (पंजाब)
  • चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स, चितरंजन(पश्चिम बंगाल)

रेलवे के संकेत के अर्थ(Railway Signal Meaning)
  1. लाल सिग्नलखतरा(Danger Stop)–रूको, आगे मत बढ़ो
  2. पीला सिग्नलसावधान(Caution)–आगे बढ़ो और अगले सिगनल पर रूकने के लिए तैयार रहो।
  3. दो पीला सिग्नल ध्यान(Attention)–आगे बढ़ो और अगले सिगनल को निर्धारित गति से पास करने के लिए तैयार रहो।   
  4. हरा सिग्नलसाफ(Clear)अधिकतम स्वीकृति गति से आगे बढ़ो।
यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल का दर्जा                   
1.दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे जो पतली गेज की रेल व्यवस्था है। भारत की यह पहली पर्वतीय रेलवे है जिसे सबसे पहले 1999 में यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल का दर्जा प्रदान किया गया था। यह रेल अभी भी भाप से चलित इंजनों द्वारा खींची जाती है। आजकल यह न्यू जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी तक चलती है। इस रास्ते में सबसे ऊँचाई पर स्थित स्टेशन घूम है। ‘घूम’ भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन है। 
2.नीलगिरि पर्वतीय रेल(उपनाम-ब्लू माउंटेन ट्रेन)-नीलगिरि पर्वतीय रेल जो पतली गेज की रेल व्यवस्था है इसे जुलाई 2005 में यूनेस्को ने नीलगिरि पर्वतीय रेलवे विश्व विरासत स्थल का दर्जा दिया गया।
3.कालका शिमला रेलवे(उपनाम-ट्रॉय ट्रेन)-कालका शिमला रेलवे जो पतली गेज की रेल व्यवस्था है इसे 2008 में यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल का दर्जा दिया गया।
पर्यटन रेलगाडियां

  • पैलेस आन व्हील्स:- "पैलेस ऑन व्हील्स" की शुरूआत 26 जनवरी 1982 हुई यह गाड़ी नई दिल्ली से अपनी आठ-दिवसीय यात्रा पर निकलती है। इस यात्रा के दौरान ये राजस्थान में घूमती हुई जयपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, सवाई माधोपुर,बीकानेर एवं उत्तर प्रदेश में आगरा रुकती है। इस गाड़ी में 14 कोच होते हैं।
  • डेकन ओडिसी:-इसकी शुरूआत 16 जनवरी 2004 में हुई
  • महाराजा एक्सप्रेस:-इसकी शुरूआत 2010 में  हुई
  • हेरिटेज ऑन व्हील्स:-इसकी शुरूआत 2017 में  हुई

भारतीय रेलवे के महत्वपूर्ण तथ्यः-
  • भारत में सर्वप्रथम रेल की शुरुआत लॉर्ड डलहौजी के शासनकाल में प्रारंभ हुई थी!
  • भारतीय रेलवे द्वारा डाक सेवा 1907 . में प्रारंभ की गई।
  • देश का सबसे लम्बा रेलवे जोन उत्तर रेलवे जोन है।
  • भारतीय रेलवे एक्‍ट 1890 ई. में पारित हुआ था।
  • भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण कब हुआ–1950 में
  • भारत का पहला अंडरग्राउंड रेल है कोलकाता मेट्रो रेल जिसे 24 दिसंबर,2010 में भारत का 17वां जोन घोषित कर दिया गया था.
  • भारतीय रेलवे में सबसे बड़ी आमदनी का जरिया माल भाड़ा है।
  • भारतीय रेलवे का मूलमंत्र सुरक्षा, संरक्षा एवं समय पालन है।
  • राष्ट्रीय रेल संग्रहालय: नई दिल्ली में स्थित है।
  • गोरखपुर जंक्शन में सबसे लंबा रेलवे प्लेटफार्म है।
  • देश में सबसे लंबी (4286Km)दूरी यात्रा ट्रेन: विवेक एक्सप्रेस (डिब्रूगढ़, असम से कन्याकुमारी, तमिलनाडु तक)
  • 1984-85 ई. में भारत में भूमिगत (मेट्रो रेलवे) का शुभारंभ कोलकाता हुआ था
  • रेल दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है–16 अप्रैल
  • प्रत्येक वर्ष 10-16 अप्रैल को रेल सप्‍ताह मनाया जाता है।
  • भारत के एकमात्र मेघालय राज्‍य में रेलवे मार्ग नहीं है।
  • भारत के प्रथम रेलमंत्री आसीफ अली थे।
  • स्वतंत्र भारत के पहले रेल मंत्री जॉन मथई थे। 
  • श्री लाल बहादुर शास्त्री ने भारत के रेल मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।
  • रेल दुर्घटना के कारण इस्‍तीफा देने वाले भारत के प्रथम रेलमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री थे।
  • भारत में कितने प्रकार के रेलमार्ग है– 3 प्रकार 1.ब्रॉड गेज (1.675 मीटर चौड़े) 2. मीटर गेज (1 मीटर चौड़े) 3. नैरो गेज (0.762 मीटर और 0.610 मीटर चौड़े)
  • सर्वप्रथम तत्‍काल आरक्षण सेवा–20 दिसम्‍बर, 1997 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्‍सप्रेस
  • सर्वप्रथम टिकट का आरक्षण–17 अप्रैल, 1853 बम्बई-थाणे के मध्‍य बोरीबन्‍दर (छत्रपति शिवाजी टर्मिनल)
  • अंत्योदय एक्सप्रेस रेलगाडी गरीबों की लम्बी दूरी की यात्राएँ सुगम बनाने के लिए केरल के अर्नाकुलम से हावडा के बीच चलाई गयी। (27 फरवरी, 2017)
  • भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन दार्जिलिंग के हिमालय क्षेत्र का घूम रेलवे स्टेशन है। ये रेलवे स्टेशन 2258 मीटर (7407 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है।
  • भारतीय रेलवे का शुभंकर क्या है–भोलू हाथी
  • भारतीय रेलवे का मुख्यालय कहाँ है–नई दिल्ली
  • भारतीय रेलवे का स्लोगन क्या है–राष्ट्र की जीवन रेखा (Lifeline to the nation)
  • ‘मेट्रो पुरुष’ उपनाम से कौन प्रसिद्ध हैं–इंजीनियर श्रीधरन
  • रेल मंत्रालय ने ‘विलेज ऑन व्हील्स नामक’ परियोजना किस वर्ष प्रारंभ की– 2004 ई.
  • भारतीय रेलवे में सर्वप्रथम महिला रेलवे ड्राइवर सुश्री सरेखा भोंसले थी।
  • भारत की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस है। 
  • भारत का पहला प्राइवेट रेलवे स्टेशन- हबीबगंज रेलवे स्टेशन। 
  • भारतीय रेलवे द्वारा 5 अगस्त 2016 को प्रथम बार रेल गीत ‘‘हमे प्यार है भारतीय रेल से.....’’ अपनाया गया जिसे सत्यप्रकाश ने लिखा। 
  • 01 अगस्त, 1994 से रेलगाड़ी बीमा योजना लागू की गयी। 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.