वायु परिवहन


  • भारत में वायु परिवहन की शुरुआत 1911 ईस्वी में हुई, जब इलाहाबाद से नैनी के बीच विश्व की सर्वप्रथम विमान डाक सेवा का परिवहन किया गया।
  • 1933 ईस्वी में इंडियन नेशनल एयरबेज कम्पनी की स्थापना हुई। 1953 ईस्वी में सभी वैमानिक कम्पनियो का राष्ट्रीयकरण करके उन्हें दो नवनिर्मित निगमों के अधीन रखा –
    1. भारतीय विमान निगम
    2. एयर इंडिया
  • भारतीय विमान निगम देश के आंतरिक भागों के निकट समीपवर्ती देश नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदेव, म्यांमार व् अफगानिस्तान को सेवाएं उपलब्ध करता है।
  • एयर इंडिया विदेशों के लिए सेवाएं उपलब्ध करता है।
  • 1981 ईस्वी में देश में घरेलू उड़ान के लिए वायुदूत नामक तीसरे निगम की स्थापना की गयी थी, जिसका बाद में भारतीय विमान निगम में विलय हो गया।
  • 24 अगस्त, 2007 ईस्वी को सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कम्पनियाँ अब नेशनल एविएशन कम्पनी आफ इंडिया लिमिटेड (NACIL) के नाम से कार्यरत हो गयी है। कम्पनी का ब्रांड नाम एयर इंडिया है।
  • भारतीय विमानपत्तनम प्राधिकरण का गठन 1 अप्रैल, 1995 ईस्वी को किया गया था। प्राधिकरण देश में अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे, घरेलू हवाई अड्डे और नागरिक विमान टर्मिनलों का प्रबंध करता है।
  • एयर इंडिया का मुख्यालय नई दिल्ली में है
  • एयर इंडिया का शुभंकर महाराजा है
  • पवन हंस सेवा 1985 ईस्वी में शुरू की गयी, यह हेलीकॉप्टर सेवा है
  • इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।


भारत के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों की सूची (List Of International Airports In India)

क्र०स०एयरपोर्ट का नामस्थान
1.राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डाहैदराबाद,(तेलंगाना)
2.श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डाअमृतसर (पंजाब)
3.गोपीनाथ बारडोली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डागुवाहाटी(असम)
4.बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाभुवनेश्वर(ओडिशा)
5.गया एयरपोर्टगया(बिहार)
6.इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डानई दिल्ली
7.वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डापोर्ट ब्लेयर
8.सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाअहमदाबाद(गुजरात)
9.केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डाबेंगलुरु(कर्नाटक)
10.मंगलुरू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डामंगलुरू(कर्नाटक)
11.कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डाकोच्चि(केरल)
12.कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डाकोझीकोड(केरल)
13.त्रिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डातिरुवनंतपुरम(केरल)
14.छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डामुंबई(महाराष्ट्र)
15.बाबा साहेब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डानागपुर(महाराष्ट्र)
16.जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डाजयपुर(राजस्थान)
17.अन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डाचेन्नई(तमिलनाडु)
18.तिरुचिरापल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डातिरुचिरापल्ली(तमिलनाडु)
19.चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डालखनऊ(उत्तर प्रदेश)
20.लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डावाराणसी(उत्तर प्रदेश)
21.नेताजी सुभाष चंद्र बोस अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डाकोलकाता(पश्चिम बंगाल)
22.कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डाकन्नूर(केरल)
23.सूरत एयरपोर्टसूरत(गुजरात)
24.देवी अहिल्या बाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डाइंदौर(मध्य प्रदेश)
25.डाबोलिम हवाई अड्डाडाबोलिम(गोवा)
26.कोयम्बटूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डाकोयंबटूर(तमिलनाडु)
27.शेख उल-आलम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डाश्रीनगर(जम्मू और कश्मीर)
28.इम्फाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डाइंफाल(मणिपुर)
29.मदुरै हवाई अड्डा मदुरै(तमिलनाडु)
30.बागडोगरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डासिलीगुड़ी(पश्चिम बंगाल)
31.मैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डामैंगलोर(कर्नाटक)
32.चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्टचंडीगढ़
33.नासिक एयरपोर्टनासिक(महाराष्ट्र)
34.वडोदरा एयरपोर्टवडोदरा(गुजरात)



            
 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.