भारत के प्रमुख शेयर बाजार

1.   राष्‍ट्रीय शेयर बाजार (नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज) : राष्‍ट्रीय शेयर बाजार की स्‍थापना की संस्‍तुति 1991 में फेरवानी समिति ने की थी। 1992 में सरकार ने भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (आईडीबीआई) को इस बाजार की स्‍थापना का कार्य सौंपा। IDBI ही राष्‍ट्रीय शेयर बाजार का प्रमुख प्रवर्तक है। राष्‍ट्रीय शेयर बाजार NSE की प्रारंभिक अधिकृत पूँजी 25 करोड रुपये है इसका मुख्‍यालय दक्षिण मुम्‍बई मं वर्ली में हे। कारोबार के लिहाज से यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है।
2.   बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेन्‍ज (BSE) : इसकी स्‍थापना 1875 में स्‍टॉक एक्‍सचेन्‍ज मुम्‍बई के नाम से किया गया जिसे 2002 में बदल कर बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज कर दिया गया। 19 अगस्‍त 2005 से BSE एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी में रूपान्‍तरित हो गया हे। इसमें वर्तमान में 4800 से भी अधिक भारतीय कम्‍पनियॉं पंजीकृत हे।
3.   ओवर दी काउंटर एक्‍सचेन्‍ज ऑफ इण्डिया (OTCEI) :इसकी स्‍थापना  नवम्‍बर 1992 मं मुम्‍बई में की गयी। भारत में सर्वप्रथम ऑनलाइन ट्रेडिंग सुविधा सम्‍पन्‍न कम्‍प्‍युटराइज्‍ड एक्‍यचेंन्‍ज ''नेस्‍डेक'' के आधार पर की गयी है। जिनकी पूँजी का स्‍तर 30 लाख रुपये से 25 करोड रुपये तक हो।
नोट : विश्‍व बैंक का सबसे पहला संगठित शेयर बाजार वर्ष 1602 मं एम्‍सटर्डम, नीदरलैंड्स में स्‍थापित किया गया था।
·         भारतीय कम्‍पनी अधिनियम के अन्‍तर्गत प्रत्येक कम्‍पनी को पूंजी के लिए अंशों के निर्गमन का अधिकार होता है। इस प्रकार एकत्रित की गई पूँजी अंश पूंजी या शेयर कहलाती हे।
·         शेयर होल्डरों के स्‍टॉक पर हुई कमाई को लाभांश कहते हे।

भारत मं प्रमुख शेयर मूल्‍य सूचकांक
1.   BSE SENSEX : यह मुम्‍बई स्‍टॉक एक्‍सचेन्‍ज का संवेदी शेयर सूचकांक हे यह 30 प्रमुख शेयरों का प्रतिनिधित्व करता हे। इसका आधार वर्ष 1978-79 है।
2.   BSE 200 : यह बाम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का 200 शेयरों का प्रतिनिधित्व करता है। इसका आधार वर्ष 1989-90 है।
3.   DOLLEX : BSE200 सूचकांक का ही डॉलर मूल्‍य सूचकांक डॉलेक्‍स कहलाता है। इसका आधार वर्ष 1989-90 है।
4.   NSE 50 : राष्‍ट्रीय स्‍टॉक एक्‍सचेंज, सूचकांक का नाम बदलकर S&P CNX Nifty रखा गया है।


 शेयर मूल्य सूचकांक/Important Stock Price Index in the World Share Market

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.