प्रागैतिहासिक काल

  • प्रागैतिहासिक काल वह काल हैं जिसके बारे में कोई लिखित सामग्री उपलब्ध नहीं हैं। इस काल के बारे में जानकारी मुख्य रूप से पुरातात्विक श्रोतों से प्राप्त होती हैं।
  • मानव सभ्यता का आरम्भिक काल प्रागैतिहासिक काल को तीन भागों में विभक्त किया जाता हैं –1. पुरापाषाण काल  2. मध्य पुरापाषाण काल 3. उच्च या नव पुरा पाषाण काल। 

पुरापाषाण काल

  • मानव के आरंभिक विकास के इस प्रागैतिहासिक काल को आमतौर पर पुरापाषाण युग(Paleolithic Age)यानी पुराना पत्थर काल कहा जाता है।
  • पुरा पाषाण काल में मानव की जीविका और मनोरंजन का साधन शिकार करना था।
  • पुरा पाषाण काल में मानव ने आग की खोज कर ली थी।
  • पल्लावरम् नामक स्थान पर प्रथम भारतीय पुरापाषण कलाकृति की खोज हुई थी। 

मध्य पाषाण काल

  • पुरापाषाण काल के बाद मध्य पाषाण काल शुरू हुआ, यह पुरापाषाण और नवपाषाण काल के बीच का काल है।
  • इस काल में आरंभिक खेती व पशुपालन के संकेत मिलते हैं, भारत में आरंभिक खेती के साक्ष्य राजस्थान के बागोर व मध्य प्रदेश के आदमगढ़ से मिलते हैं।
  • इस काल के दौरान मानव बस्तियों के साक्ष्य मिलते हैं, मानव का जीवन काफी सुनियोजित था।
  • वह अब गुफाओं की अपेक्षा स्थाई निवास में रहने लगा, भारत में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में स्थित सराय नाहर राय में इसके संकेत मिलते हैं। 
  • यह बस्तियां सामान्यतः जल स्त्रोत की निकट स्थित होती थी। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित भीमबेटका गुफा में मध्य पाषाण कालीन चित्रकारी के साक्ष्य मिलते हैं, इन चित्रों में हिरण के चित्र सर्वाधिक हैं।
  • मध्य पुरापाषाण काल में तीर-कमान का आविष्कार हुआ, इस काल में मानव जानवरों का शिकार करके खाद्य पदार्थों का संग्रहण करता था।

नवपाषाण काल

  • इस काल में ही मनुष्य में स्थाई निवास की प्रवृति उत्पन्न हुई।
  • इस काल में ही पहिये का आविष्कार मानव द्वारा किया गया।
  • कृषि का अविष्कार भी नव पाषाण काल में हुआ। सबसे प्राचीन फसल गेहूँ और जौ थी जबकि मानव द्वारा प्रयुक्त पहला अनाज चावल था।
  • कृषि का प्रथम उदाहरण मेहरगढ़ से प्राप्त हुआ जो की पश्चिमी बलूचिस्तान में हैं।
  • चावल का प्रथम साक्ष्य कोल्डीहवा से प्राप्त हुए।
  • इस काल में ही मनुष्य ने सबसे पहले कुत्ते को पालतू बनाया।
  • मनुष्य ने सर्वप्रथम ताँबा धातु का प्रयोग किया तथा उसके द्वारा बनाया जाने वाला औजार कुल्हाडी (प्राप्ति स्थल-अतिरम्पक्कम)था। 

महत्वपूर्ण तथ्य

  • राबर्ट ब्रूस फुट पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने 1863 ई. में भारत में पुरापाषाण कालीन औजारों की खोज की।
  • असम के स्वेतभ्रू गिबन भारत में पाए जाने वाला एक मात्र कपि हैं।
  • भारत में जीवाश्म का प्रमाण शिवालिक की पहाडियों से मिला हैं।
  • भारत में मनुष्य सम्बन्धी सबसे पहला प्रमाण नर्मदा घाटी से मिला हैं।
  • भारत का सबसे प्राचीन नगर मोहन जोदड़ो था, सिन्धी भाषा में जिसका अर्थ मृतकों का टीला।
  • प्रथम भारतीय पुरा पाषाण कलाकृति की खोज पल्लावरम नामक स्थान पर हुई।

प्रागैतिहासिक काल (pragaitihasik kal) के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर:

  1. आग का आविष्कार किस काल में हुआ – पुरा-पाषाणकाल
  2. सर्प्रथम पहिये का आविष्कार किस काल में हुआ – नव-पाषाणकाल
  3. मानव ने सर्प्रथम किस धातु का प्रयोग किया – ताँबा
  4. मनुष्य द्वारा बनाया जाने वाला प्रथम औजार क्या था – कुल्हाड़ी
  5. सर्प्रथम किस स्थल से कुल्हाड़ी मिलने के साक्ष्य मिलें – अतिरम्पक्कम
  6. कृषि का प्रथम उदाहरण किस स्थल से प्राप्त हुआ है – मेहरगढ़
  7. कृषि का आविष्कार किस काल में हुआ – नव-पाषाणकाल
  8. पुरापाषाण कालीन औजारों की खोज करने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे – रॉबर्ट ब्रुस फुट
  9. भारत का सबसे प्राचीन नगर कौन-सा था – मोहनजोदड़ो
  10. सिंधी भाषा में मोहनजोदड़ो का क्या अर्थ है – मृतकों का टीला
  11. इनामगांव किस युग की एक बड़ी बस्ती थी – ताम्रपाषाण युग
  12. नव-पाषाणकाल में मनुष्य ने सबसे पहले किस जीव को पालतू बनाया – कुत्ता
  13. मनुष्य में स्थायी निवास की प्रवृत्ति किस काल में हुई – नव-पाषाणकाल
  14. नव-पाषाणकाल में कृषि के लिए अपनाई गई सबसे प्राचीन फसल कौन-सी थी – गेहूँ एवं जौ
  15. चावल के प्राचीनतम साक्ष्य किस स्थल से मिले हैं – कोल्डिहवा (उत्तरप्रदेश)
  16. पूर्व-पाषाण युग में मानव की जीविका का मुख्य आधार क्या था – शिकार
  17. भारत में पूर्व प्रस्तर युग के अधिकांश औजार किस चीज के बने थे – स्फटिक (पत्थर)

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.