अफ्रीका महाद्वीप से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बातें – Africa Facts
Important Point On Africa Continent.
- अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो ‘जिब्राल्टर-जलसंधि’ द्वारा यूरोप महाद्वीप से पृथक होता है व स्वेज़-नहर द्वारा एशिया महाद्वीप से जुड़ा हुआ है ।
- इस महाद्वीप की खोज डेविड लिविंगस्टोन (ब्रिटेन) ने की थी ।
- मानव की उत्पत्ति का केन्द्र अफ्रीका महाद्वीप को ही माना जाता है ।
- अफ्रीका महाद्वीप के 75% धरातल का निर्माण प्रीकैम्ब्रियन युगीन चट्टानों से हुआ है ।
- अफ्रीका महाद्वीप की जलवायु उष्ण कटिबंधीय जलवायु है ।
- इस महाद्वीप की मात्र 10% भूमि ही कृषि योग्य है ।
- इस महाद्वीप का एकमात्र मोड़दार पर्वत एटलस है, जो यूरोप में प्रवेश कर गया है ।
- इसका क्षेत्रफल 3,00,65,000 वर्ग किमी. है, जो पृथ्वी के कुल भू-भाग का 20.2% है ।
- अफ्रीका महाद्वीप का उत्तरी बिन्दु ‘एल-घिराम पॉइंट’ (ट्यूनीशिया) व दक्षिणी बिन्दु ‘केप अगुल्हास’ (दक्षिण अफ्रीका) है I सबसे पूर्वी बिन्दु ‘हैगुन पॉइंट’ (सोमालिया) तथा सबसे पश्चिमी बिन्दु केप वर्डे स्थित ‘एल्मादी पॉइंट’ (सेनेगल) है ।
- अफ्रीका के पूर्व में हिन्द-महासागर व पश्चिम में अटलांटिक-महासागर है ।
- विश्व में अफ्रीका सबसे अधिक जनसंख्या-वृद्धि वाला महाद्वीप है ।
- एकमात्र ऐसा महाद्वीप, जिससे होकर विषुवत-वृत्त, कर्क-वृत्त व मकर-वृत्त गुज़रते हैं ।
- विश्व में वृहत सफारी केन्द्र के रूप में जाना जाने वाला देश कीनिया है ।
- अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मी.) तंजानिया-केन्या सीमा पर स्थित है ।
- अफ्रीका का स्वीट्जरलैण्ड “मलावी” देश को कहा जाता है ।
- अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया झील है, जिससे होकर विषुवत रेखा गुज़रती है ।
- अफ्रीका महाद्वीप का सबसे निचला स्थल आसल-झील (156 मी.) है ।
- अफ्रीका की प्रमुख आदिम जातियां बुशमैन (कालाहारी), पिग्मी (कांगो बेसिन) व बद्दू (सहारा मरुस्थल) हैं ।
- अफ्रीका महाद्वीप की कांगो नदी विषुवत रेखा को व लिम्पोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है ।
- अफ्रीका के उष्ण घास के मैदान सवाना व शीतोष्ण घास के मैदान वेल्ड कहलाते हैं ।
- अफ्रीका का सबसे लंबा रेलमार्ग केप काहिरा रेलमार्ग है, जो दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के केप टाउन नगर से मिस्र के काहिरा नगर तक जाती है ।
- विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान किम्बरले खान (दक्षिण अफ्रीका) अफ्रीका महाद्वीप में ही है ।
- विश्व का सबसे विशाल मरुस्थल सहारा मरुस्थल (84,00,000 वर्ग किमी.) उत्तरी अफ्रीका में स्थित है I इस मरुस्थल के मध्य में चाड-झील अवस्थित है ।
- स्वर्णनगर के नाम से प्रचलित जोहान्सबर्ग दक्षिण अफ्रीका का नगर है ।
- विश्व के 90 % क्रोमियम का उत्पादन दक्षिण अफ्रीका में ही होता है ।
- अफ्रीका महाद्वीप का सर्वाधिक चाय उत्पादक देश कीनिया व सर्वाधिक जैतून उत्पादक देश ट्यूनीशिया है ।
- स्टेनली जलप्रपात तथा लिविंगस्टोन जलप्रपात अफ्रीका के कांगो नदी पर व विक्टोरिया जलप्रपात जाम्बेजी नदी पर स्थित है ।
- विश्व की सबसे लंबी नदी नील नदी (6690 किमी.) अफ्रीका के विक्टोरिया झील से निकलती है और भूमध्य-सागर में गिरती है ।
- मिस्र की द्वितीय नदी या पूर्व ब्रिटिश साम्राज्य का मेरुदण्ड की उपमा स्वेज़-नहर को प्रदान की गयी है ।
- अफ्रीका में ज़ाम्बिया के जाम्बेजी नदी पर निर्मित करीबा बांध से सबसे अधिक जलविद्युत पैदा की जाती है ।
- नील नदी पर बसा सबसे बड़ा शहर काहिरा (मिस्र की राजधानी) है, जो अफ्रीका का सर्वाधिक जनसंख्या (19.4 मिलि.) वाला शहर भी है ।
- हॉर्न ऑफ अफ्रीका अफ्रीका के पूर्वी भाग को कहा जाता है । इसमें मुख्यतः ईथियोपिया, सोमालिया व जिबूती आते हैं ।
- अफ्रीका के देश गैबोन, कांगो गणतंत्र, युगांडा, कीनिया व सोमालिया भूमध्यरेखा पर स्थित हैं ।
- विश्व के हीरा व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र एंटवर्प (बेल्जियम) है ।
- अफ्रीका का प्रमुख खजूर उत्पादक देश मिस्र है ।
- गोल्ड कोस्ट के नाम से जाना जाने वाला देश घाना है ।
- अफ्रीका में सीसल नामक पौधे से जूट उत्पादन होता है ।
- विश्व का सबसे अधिक लौंग व इलायची उत्पादन (90%) तंजानिया के जंजीबार और पेम्बा द्वीपों में होता है ।
- विश्व में हीरा,प्लेटिनम, कोबाल्ट व क्रोमियम उत्पादन में अफ्रीका महाद्वीप का प्रथम स्थान है ।
- अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख तेल उत्पादक देश लीबिया, नाइजीरिया, मिस्र व अल्जीरिया हैं, जो इस महाद्वीप का 90% से अधिक तेल भण्डार और उत्पादन, दोनों रखते और करते हैं ।
- अफ्रीका को आर्थिक, सामाजिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक और शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा होने के कारण अन्ध-महाद्वीप कहते हैं ।
- अफ्रीका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश नाइजीरिया व सर्वाधिक नगरीकृत देश लीबिया/रियूनियन है ।
- अफ्रीका का सर्वाधिक साक्षरता वाला देश जिम्बॉब्वे है ।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से अफ्रीका महाद्वीप में अल्जीरिया सबसे बड़ा व मेओटो सबसे छोटा देश है ।
- अफ्रीका की नाइजर नदी को पॉम तेल की नदी कहा जाता है ।
- अल्जीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा और विश्व का छठां बड़ा प्राकृतिक गैस उतपादक देश है ।
- अफ्रीका के मिस्र को यूरोप व एशिया का जंक्शन व कांगो गणराज्य को वनों का देश कहा जाता है ।
- अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी कांगो या जायरे नदी (4371 किमी.) है, जो अफ्रीकी उच्च-भूमि से निकलकर अटलांटिक महासागर में गिरती है I यह नदी विश्व के 13% विद्युत उत्पादन की क्षमता रखती है I यह अफ्रीका की सबसे बड़ी नाव्य-नदी भी है ।
- यह एकमात्र ऐसा महाद्वीप है,जो चारों गोलार्द्धों में विस्तृत है I इस महाद्वीप के अनेक देशों की अवस्थिति कर्क-रेखा पर है ।
- आस्वान-बाँध मिस्र के नील-नदी पर निर्मित अफ्रीका का सबसे ऊँचा बाँध है, जिसके द्वारा नील नदी के बहाव को नियंत्रित किया जाता है ।
- अफ्रीका की सबसे बड़ी कृत्रिम झील बोल्टा-झील है, जो अकोसोम्बो बाँध (बोल्टा नदी) से निर्मित झील है ।
- अफ्रीका के कांगों नदी के मुहाने की खोज डियोगो काओ नाम के एक पुर्तगाली अन्वेषक ने की थी।
- अफ्रीका महाद्वीप को “भविष्य का महाद्वीप” भी कहते हैं ।
- अफ्रीका के दलदल में क अदवर्क तथा सेक्रेटी पक्षी पाये जातें हैं ।
- अफ्रीका की जाम्बेजी नदी की खोज डेविड लिविंगस्टोन (स्कॉटलैण्ड) ने की थी ।
- विश्व का सबसे विशाल हीरा कुलिनान हीरा अफ्रीका के प्रीमियर खान ( प्रिटोरिया-द.अफ्रीका) से प्राप्त हुआ है ।
- विश्व का सबसे बड़ा दलदल भूमिक्षेत्र सूड (सूडान बेसिन) अफ्रीका में है ।
- अफ्रीका में समुद्रतटीय मैदान का सर्वाधिक विस्तार मोजाम्बिक देश में है ।
अफ्रीका महाद्वीप के पांच बड़े देश – Five big countries of africa
देश | क्षेत्रफल (वर्ग किमी में ) |
---|---|
अल्जीरिया | 23,81,741 |
कांगो प्रजातांत्रिक गणतन्त्र | 23,44,858 |
सूडान | 18,61,484 |
लीबिया | 17,59,540 |
चाड | 12,84,000 |
अफ्रीका की पांच सबसे बड़ी झीलें : Biggest Lake Of Africa
नाम | अवस्थिति | |
---|---|---|
विक्टोरिया झील | युगांडा-केन्या-तंजानिया | 69,484 |
टांगानिका झील | कांगो प्रजातांत्रिक गणतंत्र-तंजानिया | 32,900 |
न्यासा झील | मलावी-मोजाम्बिक-तंजानिया | 22,490 |
चाड झील | चाड | 17,800 |
नासिर झील | मिस्र | 12,900 |
अफ्रीका महाद्वीप से सम्बद्ध द्वीप:
पूर्व में स्थित द्वीप | सिचलिस, सोकोत्रा |
दक्षिण-पूर्व में स्थित द्वीप | मेडागास्कर, कोरास, मॉरीशस, रीयूनियन I |
पश्चिम में स्थित द्वीप | केप वर्डे, बिजगोस, बिओको, साउ टोमे एवं प्रिंसिपे |
उत्तर-पश्चिम में स्थित द्वीप | अरजोस, मेडीरा एवं केनारी I |
दक्षिण-पश्चिम में स्थित द्वीप | अस्सेसन,ट्रिस्टन डी चुन्हा |
अफ्रीका से संलग्न प्रमुख सागर/महासागर/चैनल:
नाम | अवस्थिति |
---|---|
भूमध्यसागर (अफ्रीका को यूरोप से अलग करता है) | अफ्रीका के उत्तर में |
लाल सागर (अफ्रीका को एशिया से अलग करता है ) | अफ्रीका के उत्तर-पूर्व में |
हिन्द महासागर | अफ्रीका के पूर्व में |
अटलांटिक महासागर | अफ्रीका के पश्चिम में |
मोजाम्बिक चैनल | मोजाम्बिक के पूर्व में |
Post a Comment