दक्षिणी अमेरिका




➤ दक्षिणी अमेरिका का अधिकांश विस्तार दक्षिणी गोलार्ध में है। यह विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 1,77,98,500 वर्ग किलोमीटर है। यह संसार का सबसे आर्द्र महाद्वीप है।

प्रशांत और अटलांटिक महासागर के बीच अवस्थित यह महाद्वीप पनामा जलसंधि द्वारा उत्तरी अमेरिका से मिला हुआ है । इस महाद्वीप के दक्षिणी भाग में टेराडेल फ्यूगो नामक दीप है, जो मुख्य भूमि से मैगलन जलसंधि के द्वारा अलग होता है।  इसका दक्षिणतम सिरा हार्न अंतरीप है।

दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है क्षेत्रफल में-ब्राजील दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का सबसे छोटा देश है क्षेत्रफल में-फॉकलैण्ड द्वीप दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर-ओजस डेल सलाडो(7084 मीटर) दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का सबसे लम्बी नदी-आमेजन दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का सबसे गहनतम बिन्दु-वाल्डस पेनिन(40 मीटर)
 
दक्षिणी अमेरिका देश ब्राजील की सीमा चिली और इक्वाडोर को छोड़कर शेष सभी दक्षिण अमेरिका देशों की सीमा से मिलती है।
 
भूमध्य रेखा पर स्थित दक्षिणी अमेरिका के देश  है - इक्वाडोर, कोलंबिया एवं ब्राजील।

दक्षिणी अमेरिका में पेरू - बोलीविया सीमा पर विश्व की सबसे अधिक ऊंची नौकायन झील टिटिकाका (3,811 मीटर ऊंचाई पर) है। यह बोलीविया पठार पर स्थित है।

दक्षिणी अमेरिका के ब्राजील में बहने वाली अमेजन नदी विश्व में अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से प्रथम नदी है और इस महादेश की सबसे लंबी नदी है।

वेनेजुएला में कैरो नदी (ओरिनिको नदी की सहायक) पर स्थित एंजिल नामक झरना विश्व का सबसे ऊंचा झरना (979 मीटर )है। यह  गुयाना पठार में स्थित है।

दक्षिणी अमेरिका में चिली-अर्जेंटीना सीमा पर विश्व का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी ओजल डेल सलाडो एंडीज पर्वतमाला में स्थित है।
दक्षिणी अमेरिका के वर्षावन का स्थानीय नाम सेलवास है।

इस महादेश के बोलीविया राज्य की राजधानी लापाज विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई (समुद्रतल से 3658 मी०) पर स्थित राजधानी नगर है।

इस महादेश का सबसे बड़ा नगर रियो- डी - जेनेरियो (ब्राज़ील )है।

दक्षिणी अमेरिका में गुयाना, ब्राजील और पेंटागोनिया के पठार है।

दक्षिणी अमेरिका के अर्जेंटीना में विस्तृत घास के मैदान को पम्पास कहते हैं । पम्पास को अर्जेंटीना का हृदय कहते हैं । पम्पास क्षेत्र में पोषक तत्वों से भरपूर अल्फा - अल्फा नामक घास उगाई जाती है।

दक्षिणी अमेरिका के वनों से रबड़ ,सिनकोना ,चंदन ,कार्नोबा आदि वस्तुएं प्राप्त होती हैं।

दक्षिणी अमेरिका में अर्जेंटीना सर्वाधिक सूरजमुखी के बीज उत्पादित करता है। विश्व में इसका दूसरा स्थान है । गेहूं की  चंद्राकार पेटी भी अर्जेंटीना में स्थित है।

दक्षिण अमेरिका में ब्राज़ील विश्व मे सर्वाधिक कोको- उत्पादक देश है। विश्व में इसका दूसरा स्थान है।

दक्षिणी अमेरिका का ब्राजील विश्व में सर्वाधिक कॉफी उत्पादित करने वाला देश है। ब्राजील के कहवा के बागानों को फजेंडा कहते हैं।

दक्षिणी अमेरिका में ब्राज़ील सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादक देश है, विश्व में इसका दूसरा स्थान है।

दक्षिणी अमेरिका में ब्राजील सर्वाधिक मैगनीज- उत्पादक देश है । विश्व में इसका तीसरा स्थान है।

चिली का चुकीकामाता तांबा खान दक्षिणी अमेरिका के एण्डीज पर्वत पर 3,000 मीटर की ऊंचाई पर है। इसे विश्व की तांबा राजधानी भी कहा जाता है।

दक्षिणी अमेरिका में ब्राज़ील सर्वाधिक मैगनीज उत्पादन करता है। 

ब्राजील की अमापा खान संसार में मैगनीज की सबसे बड़ी खान है 

इटाबिरा ब्राजील का प्रमुख लौह अयस्क खनन केंद्र है।

दक्षिण अमेरिका के सर्वाधिक मक्का - उत्पादक देश अर्जेंटीना है, सर्वाधिक कहवा - उत्पादक देश ब्राजील है और सर्वाधिक तेल - उत्पादक देश वेनेजुएला और कोलंबिया तथा सर्वाधिक तांबा - उत्पादक देश  चिली है।

एण्डीज पर्वत की सबसे ऊंची चोटी एकांकागुआ (ऊंचाई 6960 मी०) है। एण्डीज विश्व की सबसे लंबी पर्वतमाला है । यह लगभग 7200 किलोमीटर लंबी है । एण्डीज के उत्तर - पश्चिम में अटाकामा मरुस्थल है । (दक्षिण अमेरिका के मध्यवर्ती भाग मे) उत्तरी चिली में स्थित अरिका विश्व का  शुष्कतम स्थान है।

अर्जेंटीना से विशाल पशु फार्मों को  एक्टांशिया और यहां के पशुपालकों को ग्वांको कहते हैं।

अटाकामा मरुस्थल में नाइट्रेट के भंडार है जहां वर्षा का न होना वरदान ही सिद्ध हुआ है।

विश्व में कहवा का पात्र ब्राजील है और विश्व में कहवा की मंडी सॉओ पाउलो है।

दक्षिण अमेरिका का कहवा निर्यात करने वाला प्रमुख सेन्टास पत्तन है।

अर्जेंटीना का प्रमुख कपास उत्पादक - क्षेत्र चैको का मैदान है।

दक्षिण अमेरिका का सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश पेरू है।

विश्व का सबसे बड़ा मांस - निर्यातक देश अर्जेंटीना है।

दक्षिण अमेरिका का वह स्थान, जहां जाड़ों में वर्षा होती है - मध्य चिली।

दक्षिण अमेरिका का उष्ण मरुस्थल पेंटागोनिया है।

ब्राजील का सान्टोस बंदरगाह काफी बंदरगाह के नाम से जाना जाता है।

दक्षिण अमेरिका का सर्वाधिक नगरीकृत देश उरुग्वे है।

बोलीविया दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा स्थलरुद्ध देश है।

इक्वाडोर का गैलापेगॉस द्वीप ओलिवर रिडले टर्टल (विशालकाय कछुए) का प्राकृतिक प्रजनन स्थल है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.