भारत के राष्ट्रीय चिह्न


राष्ट्रीय प्रतीक(National Symbol):

 

भारत का राजचिह्न सारनाथ स्थित अशोक के सिंह स्तंभ की शीर्ष की अनुकृति है, जो सारनाथ के संग्रहालय में सुरक्षित है।



भारत सरकार ने यह चिन्ह 26 जनवरी, 1950 को अपनाया। फलक के नीचे मुण्डकोपनिषद का सूत्र 'सत्यमेव जयतेदेवनागरी लिपि में अंकित है, जिसका अर्थ है- 'सत्य की ही विजय होती है'

शासकीय कार्यो में प्रयोग में लाये जाने वाले राष्ट्रीय प्रतीक अलग-अलग रंग के होते है। नीला राष्ट्रीय प्रतीक भारत के मंत्रियों द्वारा लाल राष्ट्रीय प्रतीक राज्यसभा के सदस्यों अधिकारियों द्वारा, हरा राष्ट्रीय प्रतीक लोकसभा के सदस्यों के द्वारा उपयोग में लाया जाता है।

राष्ट्रीय ध्वज(National Flag):

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में समान अनुपात में तीन क्षैतिज पट्टियां हैं: केसरिया रंग सबसे ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग सबसे नीचे है। ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है।

शीर्ष में केसरिया रंग देश की ताकत और साहस को दर्शाता है। बीच में स्थित सफेद पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का संकेत है। हरा रंग देश के शुभ, विकास और उर्वरता को दर्शाता है।

इसका प्रारूप सारनाथ में अशोक के सिंह स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है। इसका व्यास सफेद पट्टी की चौड़ाई के लगभग बराबर है और इसमें 24 तीलियां हैं। भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया।

भारतीय ध्वज संहिता 2002 के अनुसार सभी भारतीय नागरिकों एवं निजी संस्थाओं आदि को भी राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शन का अधिकार है। 

जनवरी, 2004 में उच्चतम न्यायालय एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा गया कि संविधान के अनुच्छेद 19(1)(अ) के अधीन राष्ट्रीय ध्वज को फहराना नागरिकों का मूल अधिकार है। 

झण्डा गीत ‘झण्डा ऊँचा रहे हमारा’ के रचियता श्यामलाल प्रसाद गुप्त ने की है। 

राष्ट्रीय ध्वज को राष्ट्रीय शोक के समय झुका दिया जाता है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के निधन हो जाने पर सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय ध्वज को 12 दिनों तक झुका दिया जाता है। पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व उपराष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री के निधन हो जाने पर सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय ध्वज को 7 दिनों तक झुका दिया जाता है।

राष्ट्र-गान(National Anthem):

"जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता!
पंजाब सिन्धु गुजरात मराठा द्राविड़ उत्कल बंग
विन्ध्य हिमाचल यमुना गंगा उच्छल जलधि तरंग
तव शुभ नामे जागे, तव शुभ आशिष मागे,
गाहे तव जय गाथा।
जन गण मंगलदायक जय हे भारत भाग्य विधाता!
जय हे, जय हे, जय हे, जय जय जय जय हे।।"

24 जनवरी 1950 में संवैधानिक सभा द्वारा भारत के राष्ट्रगानजनगणमनको आधिकारिक रुप से अंगीकृत किया गया था। इसको रविन्द्रनाथ टैगोर (प्रसिद्ध बंगाली कवि, कलाकार, नाट्यकार, दर्शनशास्त्री, संगीतकार और उपन्यासकार) द्वारा लिखा गया था। 

27 दिसंबर 1911 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के कलकत्ता सत्र (अध्यक्ष-पं0 विशन नारायण दत्त) में इसे पहली बार गाया गया था। 

इसे रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने 1912 ई0 में ‘तत्व बोधिनी’ में ‘भारत भाग्य विधाता’ शीर्षक से प्रकाशित किया गया था। 

भारत के सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान इसे गाया जाता है। इसके पूरे प्रस्तुतिकरण में 52 सेकेंड का समय लगता है हालाँकि इसका लघु संस्करण (पहली और अंतिम पंक्ति) को पूरा करने में केवल 20 सेकेंड का समय लगता है। बाद में इसे रविन्द्रनाथ टैगोर द्वारा बंगाली से अंग्रेजी में “Morning Song of India” के नाम से अनुवाद किया गया । पूरे गान में 5 पद हैं।


राष्ट्रीय गीत

बंकिम चन्द्र चटर्जी के उपन्यास ‘आनन्दमठ’ में उन्हीं के द्वारा रचित ‘वन्दे मातरम’ को राष्ट्र गीत के रूप में 26 जनवरी, 1950 ई0 को स्वीकार किया गया। 

इसे सर्वप्रथम 1896 ई0 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन (अध्यक्ष-रहीमतुल्ला सयानी) में गाया गया था।

इस गीत को गाने का समय 1 मिनट और पाँच सेकेण्ड है।  

नोटः भारतीय संसद के अधिवेशन का प्रारम्भ ‘जन गण मन से और समापन ‘वंदेमातरम् के गायन से होता है।

राष्ट्रीय कैलेण्डर

22 मार्च, 1957 को शक संवत पर आधारित पंचायत को सरकारी प्रयोग के लिए अपनाया गया। इसका पहला माह चैत्र और फाल्गुन अन्तिम माह होता है। यह सामान्यतः सामान्य वर्ष में 22 मार्च को एवं लीप वर्ष में 21 मार्च को प्रारंभ होता है।

राष्ट्रीय खेल

भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है।  

राष्ट्रीय मुद्रा - रुपया

भारतीय रुपया (ISO code: INR) आधिकारिक रुप से भारत के गणराज्य की करेंसी है। भारतीय करेंसी से संबंधित मुद्दों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया नियंत्रित करता है। भारतीय रुपये को” (देवनागरी व्यंजन) और लैटिन अक्षर “R” से चिन्हित किया जाता है जो 2010 में अंगीकृत किया गया। 8 जुलाई 2011 को रुपये के चिन्हों के साथ भारत में सिक्कों की शुरुआत हुई थी। नकली करेंसी के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिये आर.बी.आई नेपैसा बोलता हैनाम से एक वेबसाइट की भी शुरुआत की थी।

उदय कुमार धर्मलिंगम् ने भारतीय रूपया का सिंबल को डिजायन किया था। उदय कुमार के तैयार किए गए इस सिंबल  को 3000 डिजाइनों में से चुना गया है। 

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मुद्रा ऐसी पांचवी मुद्रा है जिसे प्रतीक रूप में जाना जाता है। भारत में रुपये के प्रतीक चिन्ह को वित्त मंत्रालय ने 26 अगस्त सन 2010 को स्वीकृति दी।


राष्ट्रीय फूल - कमल

कमल (वानस्पतिक नाम-नेलम्बों न्यूसिफेरा गार्टन) भारत के राष्ट्रीय फूल के रुप में अंगीकृत किया गया।

राष्ट्रीय फल - आम

आम (वानस्पतिक नाम मेनिगिफेरा इंडिकाभारत के राष्ट्रीय फल के रुप में अंगीकृत किया गया।

राष्ट्रीय नदी - गंगा

वर्ष 2008 में  गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया।

राष्ट्रीय वृक्ष - बरगद

बरगद(फाइकस बेंधालेंसिस) भारत का राष्ट्रीय वृक्ष है। 

राष्ट्रीय पशु - बाघ

बाघ (पैंथरा टाइग्रिस लिन्नायसभारत के राष्ट्रीय पशु के रुप में अंगीकृत किया गया है। अप्रैल 1973 में, बाघों की सुरक्षा और उनको बचाने के लिये भारतीय सरकार नेप्रोजेक्ट टाईगरकी शुरुआत की। 

राष्ट्रीय जलीय जीव - गंगा डॉलफिन

मीठे पानी की डॉलफिन (प्लाटानिस्टा गैंगेटिक)भारत का राष्‍ट्रीय जलीय जीव है। 2008 में  डॉलफिन को राष्‍ट्रीय जलीय जीव घोषित किया।

राष्ट्रीय पक्षी - मोर

मोर (पावो क्रिस्टेटस) को भारत सरकार ने 26 जनवरी,1963 में राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया। हमारे पड़ोसी देश म्यांमार का राष्ट्रीय पक्षी भी मोर है।

भारत का राष्ट्रीय दिवस

स्वतंत्रता दिवस, गाँधी जयंती और गणतंत्र दिवस को भारत के राष्ट्रीय दिवस के रुप में घोषित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त के दिन मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1947 में भारतीयों को ब्रिटीश शासन से आजादी मिली थी। 26 जनवरी 1950 को भारत को अपना संविधान प्राप्त हुआ था इसलिये इस दिन को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है। हर साल 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती मनायी जाती है क्योंकि इसी दिन गाँधी का जन्म हुआ था। सभी राष्ट्रीय दिवस को राजपत्रित अवकाश के रुप में पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.