उत्तराखंड की प्रमुख नदियाँ (Major Rivers of Uttarakhand)
टोंस
यह यमुना की सबसे प्रमुख सहायक नदी है जो उत्तरकाशी में स्थित स्वर्गारोहाणी हिमनद से निकलने वाली सूपिन नदी व हिमांचल प्रदेश से आने वाली रूपिन नदी से मिलकर बनती है टोंस नदी को तमसा नदी के नाम से भी जाना जाता है , टोंस नदी कालसी में यमुना से मिलती है
इसके अलावा यमुना की कुछ अन्य सहायक नदियां ऋषि गंगा , हनुमान गंगा , भाद्रिगाड , कमलगाड़ ,गिरी आदि है
गंगा तंत्र
भागीरथी
अलकनंदा
नयार
गंगा में नयार नदी पौड़ी के फूलचट्टी नमक स्थान पर मिलती है , नयार नदी पूर्वी व पश्चिमी नयार के मिलाने से बनती है
काली (शारदा) तंत्र
सरयू नदी बागेश्वर के सरमूल नामक स्थान से निकलती है इसकी सहायक नदी गोमती , पनार , पूर्वी रामगंगा आदि है
पश्चिमी रामगंगा नदी
पश्चिमी रामगंगा नदी दूधातोली श्रेणी से निकलती है
कोसी नदी
कोसी नदी कौसानी की पहाड़ियों से निकलती है कुमाऊं में इसकी घाटी को धान का कटोरा कहा जाता है
इसकी सहायक नदियाँ मिनोलगाड़, सुमालिगाड़, देवगाड़ हैं । कोसी नदी की लम्बाई 168 किलोमीटर है।
दाबका नदी
यह नैनीताल के गरमपानी नामक स्थान से निकलती है
गौला नदी
यह नैनीताल के पहाड़ पानी नामक स्थान से निकलती है
पिण्डर
पिण्डर नदी पिंडारी ग्लेशियर से निकलती है। यह कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी से मिलती है।
उत्तराखंड में नदियों के संगम व नदी किनारे बसे नगर
उत्तराखंड में नदियों के संगम
- विष्णु प्रयाग (चमोली ) – अलकनंदा व विष्णु गंगा
- नन्द प्रयाग (चमोली) – अलकनंदा व नंदाकिनी
- कर्ण प्रयाग (चमोली) – अलकनंदा व पिंडर
- रूद्र प्रयाग – अलकनंदा व मन्दाकिनी
- देव प्रयाग (टिहरी गढ़वाल) – अलकनंदा व भागीरथी
- गणेश प्रयाग (टिहरी गढ़वाल) – भागीरथी व भिलंगना
- केशव प्रयाग (चमोली ) – अलकनंदा व सरस्वती
- ऋषिकेश (देहरादून) – गंगा व चंद्रभागा
- जौलजीवी (पिथोरागढ़) – काली व गोरी
- कालसी (देहरादून) – यमुना व टोंस
- गंगोत्री (उत्तरकाशी)– भागीरथी व केदार गंगा
- बागेश्वर – सरयू व गोमती
नदी किनारे बसे नगर
- हरिद्वार – गंगा
- श्रीनगर (पौड़ी) – अलकनंदा
- केदारनाथ (रूद्र प्रयाग) – मन्दाकिनी
- कौसानी (बागेश्वर) – कोसी
- गोपेश्वर (चमोली) -अलकनंदा
- जोशीमठ (चमोली) – अलकनंदा
- उत्तरकाशी – भागीरथी
- टनकपुर (चम्पावत) – काली
राज्य की प्रमुख नदियाँ और उनके उद्गम स्थल
नदी | उद्गम |
टौंस | रुपिन-सुपीन हिमनद |
यमुना | यमनोत्री |
भागीरथी | गोमुख |
भिलंगना | खतलिंग हिमनद |
अलकनन्दा | संतोपंथ हिमनद |
धौलीगंगा | देववन हिमानी |
पिण्डर | पिण्डारी हिमनद |
मन्दाकिनी | केदारनाथ |
नन्दाकिनी | नन्दा घुंघटी |
गंगा | देवप्रयाग |
पूर्वी नयार | दूधातोली |
पश्चिमी नयार | दूधातोली |
पश्चिमी रामगंगा | दूधातोली |
कोसी | कौसानी |
गौलानदी | पहाड़पानी |
कालीनदी | लिपुलेख |
सरयू | सरमूल |
पूर्वी रामगंगा | पोंटिंग हिमनद |
गोरीगंगा | मिलम |
Post a Comment