एशिया (Asia)




एशिया की भौगोलिक स्थिति देखे तो पूर्व में प्रशान्त महासागर पश्चिम में यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर व भूमघ्य सागर एशिया और यूरोप की सीमा बनाती है। उत्तर मेंं आर्कटिक महासागर व दक्षिण में हिन्द महासागर अवस्थित है। 

एशिया महाद्वीप में 50 देश स्थित है। 

एशिया को 5 उपमहाद्वीपों में बांटा गया है। दक्षिण पश्चिम एशिया, मध्य एशिया, पूर्वी एशिया, उत्तरी एशिया, और दक्षिण पूर्व एशिया।

यह महाद्वीप विश्व का सबसे बडा महाद्वीप होने के साथ ही विश्व का लगभग 30% क्षेत्रफल को घेरे हुए है। यह महाद्वीप सबसे अधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप है जो जिसमें विश्व की लगभग 60 % जनसंख्या निवास करती है। 

बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है।

एशिया महाद्वीप में अति प्राचीन युग के स्थलमण्डल अंगरालैण्ड (रूस एवं चीन) और गोंडवाना लैण्ड (प्रायद्वीपीय भारत) स्थित है। 

एशिया जनसंख्या व क्षेत्रफल, दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है।

एशिया महादेश में विश्‍व का आर्द्रतम् स्‍थान भारत के मेघालय राज्‍य मे मासिनराम है जहां 11,405 मिमी. वर्षा रिकार्ड की गयी है।
एशिया में विश्‍व का सबसे लम्‍बा रेलमार्ग ट्रांस साइबेरियन है जिसकी लम्‍बाई 9438 कि.मी. है। यह लेनिनग्राड से ब्‍लाडीबोस्‍तक तक जाता है।
एशिया में सर्वाधिक टिन उत्‍पादक देश मलेशिया है।

लाल सागर और स्वेज नहर एशिया को अफ्रीका महाद्वीप से अलग करता है। 

एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा देश मालदीव तथा सबसे बडा देश चीन है। 

एशिया का सबसे कम जनसंख्या वाला देश सिंगापुर तथा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश चीन हैं।

एशिया में विश्व सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश सिंगापुर है। 

एशिया महाद्वीप में तीन प्रमुख प्रायद्वीप अवस्थित है-1. अरब का प्रायद्वीप जो विश्व का सबसे बडा प्रायद्वीप भी है। 

2. दक्कन का प्रायद्वीप

3. इंडोचीन का प्रायद्वीप

एशिया की सबसे बडी नदी यांग्सी है। 

प्रशान्त महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियाँ-ह्वांगहो (पीली नदी), आमूर, यांगटी सी क्यांग और सीक्यांग

आर्कटिक महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियाँ-लीना, येनेसी और ओबे

एशिया का सबसे घना बसा द्वीप जावा(इण्डोनेशिया) है। 

एशिया के स्थलरूद्व देश है-लाओस, कजाकिस्तान(सबसे बड़ा), अफगानिस्तान, तंजाकिस्तान, मंगोलिया, किर्गिस्तान, नेपाल, उज्बेकिस्तान, भूटान एवं तुर्कमेनिस्तान। (10 देश)

स्थलरूद्ध-जिसकी सीमाएं समुद्र से नही लगती। 

सबसे बडा स्थलरूद्ध देश-कजाकिस्तान

विश्व की सबसे ऊँची रेलवे लाइन का निर्माण चीन में किया गया है। चीन के छिंगहाए प्रान्त से शुरू होकर तिब्बत के ल्हासा तक फैली इस रेलवे लाइन की ऊँचाई 5,072 मीटर है। 

भूमध्य सागरीय जलवायु के एशियाई देश-साइप्रस, टर्की, लेबनान, इजराइल, जॉडर्न

एशिया की सबसे लम्बी रेलवे सुरंग शिकन जापान में है जो 53.58 कि0मी0 लम्बी है। 

एशिया का सबसे गर्म स्थान मोहनजोदडो(पाकिस्तान)एवं सबसे ठण्डा देश बर्खोयांस्क(साइबेरिया,रूस) है। बर्खोयांस्क को पृथ्वी का शीत ध्रुव भी कहा जाता है। 

(नोट-रूस के एशियाई भाग को साइबेरिया कहते है।)

स्वर्णिम त्रिभुज के अन्तर्गत लाओस-थाईलैण्ड-म्यांमार देश आते है। 

(भूमध्य सागरीय जलवायु-इस प्रकार की जलवायु में ग्रीष्म ऋतु शुष्क रहती है। तापमान अपेक्षाकृत अधिक तथा आसमान साफ होता है, वहीं शीत ऋतु में वर्षा होती है।)

एशिया में  पामीर पठार  है। जो मध्य एशिया में स्थित है। पामीर को ‘विश्व की छत’ कहते है। 

महत्वपूर्ण तथ्य(विश्व में एशिया)

एशिया में विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर हिमालय पर्वतमाला श्रेणी का मांउट एवरेस्ट (8,850 मीटर) है। जो नेपाल में स्थित है जिसे वह ‘सागरमाथा’ के नाम से जाना जाता है। एशिया में भूमि पर निम्नतम बिंदु-मृत सागर(इज़रायल और जॉर्डन के बीच स्थित) भी स्थित है। 

तिब्बत का पठार विश्व का सबसे ऊँचा पठार है, जो मध्य एशिया में विस्तृत है। जिसकी ऊँचाई माध्य समुद्र तल से 4,000 से 6,000 मीटर तक है।(स्रोत-एन0सी0आर0टी0 बुक)

एशिया में विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन एवं विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश सिंगापुर स्थित है। 

एशिया में विश्व का सबसे गहरा सागरीय गर्त प्रशान्त महासागर में स्थित मेरियाना गर्त है जो फिलीपीन्स द्वीप समूह के समीप है। 

एशिया में विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील है। बैकाल मीठे पानी की झील है, जो रूस में स्थित है। 

(नोट-रूस के एशियाई भाग को साइबेरिया कहते है। कैस्पियन सागर साइबेरिया में ही है।) 

एशिया में विश्व की सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित खारे पानी की झील पैगांग झील जो लद्दाख एवं तिब्बत में स्थित है। 

एशिया में विश्व का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन  में बनने जा रहा है। जिसका कार्य 2021 तक पूरा हो जाएगा फिलहाल गोरखपुर विश्व का लम्बा रेलवे प्लेटफार्म था। (1.3 कि0मी0)

एशिया में विश्व का सर्वाधिक मछली पकडने वाला देश है-चीन

एशिया में विश्व का सर्वाधिक जलयान बनाने वाला देश है- जापान 

एशिया में विश्व का सर्वाधिक समाचार पत्र पढ़ने वाला देश है-हांगकांग

एशिया में विश्व का सर्वाधिक डाकघर वाला देश -भारत 

एशिया में विश्व की सर्वाधिक लवणता वाली झील-वान झील (तुर्की)

एशिया में विश्व का सर्वाधिक प्राकृतिक रबर उत्पादित करने वाला देश-थाईलैण्ड 

बांग्लादेश विश्व का सबसे बड़ा जूट उत्पादक देश है

विश्व में सिचांई नहरों का सबसे बडा जाल पाकिस्तान में है।

एशिया में विश्व का सबसे बडा प्रायद्वीप-अरब का प्रायद्वीप

एशिया में जापान सर्वाधिक जलविद्युत उत्‍पादित करने वाला देश है।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.