यूरोप(Europe)
इस महाद्वीप में 46 देश स्थित है। यूरोप महाद्वीप की भौगालिक स्थिति पूर्व में यूराल एवं काकेशस पर्वत एशिया महाद्वीप को यूरोप से पृथक करता है। पश्चिम में अन्ध महासागर से घिरा है। उत्तर में ध्रुव सागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और काला सागर से घिरा है।
यूरोप का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर माउन्ट एलब्रुस (5633 मी.) है। यह काकेशस श्रेणी में है।
आल्पस की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट ब्लैक फ्रांस में स्थित है।
यूरोप महाद्वीप में रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है।
यूरोप की सबसे बडी नदी वोल्गा नदी(रूस) है।
यूरोप महाद्वीप की सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदी डेन्यूब-आस्ट्रिया, चेक, बुल्गारिया, यूगोस्लाविया, स्लोवाकिया और रूमानिया से होकर बहती हुई यूक्रेन की सीमा के निकट काला सागर में गिरती है।डेन्यूब नदी के तट पर बुडापेस्ट, वियाना, बुखारेस्ट और बेलग्रेड बंदरगाह स्थित है।
यूरोप महाद्वीप का सबसे बडा नगर लन्दन है जो टेम्स नदी के तट पर बसा है।
फ्रांस की राजधानी पेरिस है जो सीन नदी के तट पर स्थित है। फ्रांस को फैशन की नगरी भी कहा जाता हैं। फ्रांस को विश्व का सुन्दर नगर माना जाता है। कॉन फ्रांस का एक प्रमुख शहर है जो कॉन फिल्म फेस्टिबल के लिए जाना जाता है। शैम्पेन शराब विश्व में सबसे अधिक फ्रांस में बनती है। फ्रांस सुरा और सुन्दरियों का देश भी कहा जाता है।
यूरोप का सबसे महत्वपूर्ण रेलमार्ग ओरिएण्ट रेलमार्ग है जो फ्रांस से टर्की तक जाती है।
यूरोप का ब्लैक फॉरेस्ट भ्रंशोत्थ और हॉर्ज पर्वत है।
इटली को यूरोप का भारत कहा जाता है, क्योंकि यह भी भारत की तरह कृषि प्रधान देश है। यहाँ हिमालय की तरह आल्पस पर्वत है। आल्पस पर्वत का सबसे अधिक विस्तार स्विट्जरलैण्ड में है।
स्विट्जरलैण्ड को यूरोप का खेल का मैदान कहा जाता है।
राइन नदी का जलमार्ग यूरोप का सर्वाधिक व्यस्त अंतःस्थलीय जलमार्ग है।
महत्वपूर्ण तथ्य:
एण्टवर्प(बेल्जियम) विश्व का हीरा व्यापार का सबसे बडा केन्द्र है।
यूरोप महाद्वीप विश्व का सर्वाधिक नगरीकृत महाद्वीप है।
ग्रेट ब्रिटेन के अन्तर्गत इंग्लैण्ड, वेल्स और स्कॉटलैण्ड सम्मिलित हैं। उत्तरी आयरलैण्ड सहित ग्रेट ब्रिटेन को यूनाइटेड किंगडम कहते है।
फ्रांस यूरोप का एकमात्र देश है जो खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर है। इसे ‘किसानो का देश’ एवं ‘समुद्रों की रानी’ भी कहते है।
विश्व का सबसे लम्बा भूमिगत रेलमार्ग लंदन एवं पेरिस को जोडता है।
'पो’ नदी को इटली की गंगा कहा जाता है।
तुर्की को यूरोप का मरीज कहते है। मरमरा सागर तुर्की के एशियाई भाग एवं यूरोपीय भाग को अलग करता है। तुर्की की राजधानी अंकारा यूरोपीय भूभाग पर अवस्थित है।
इंगलिश चैनल फ्रांस को यूनाइटेड किंगडम से अलग करता है।
यूरोप के फिनलैण्ड को झीलो का देश कहते है।
यूरोप के अधिकांश देश को तीन ओर से सागरो द्वारा घिरा होने के कारण प्रायद्वीपो का महाद्वीप कहा जाता है।
यूरोप में क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सर्वाधिक बडा देश-रूस
यूरोप के यूक्रेन गणराज्य विश्व का प्रमुख गेहूँ उत्पादक क्षेत्र है जो ‘विश्व का अन्न भण्डार’ या ‘रोटी की डलिया‘ कहलाता है।
फ्रांस को भूमि एवं जलवायु की दृष्टि से लघु यूरोप कहा जाता है।
यूरोप महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से आस्ट्रेलिया को छोड़कर अन्य सभी महाद्वीपों से छोटा है।
यूरोप के यूक्रेन गणराज्य विश्व का प्रमुख गेहूँ उत्पादक क्षेत्र है, जो ‘विश्व का अन्न भण्डार’ या ‘रोटी की डलिया’ कहलाता है।
गल्फ स्ट्रीम जलधारा यूरोप का गर्म कम्बल के उपनाम से जाना जाता हैं।
डोवर जलडमरूमध्य से जाने वाली चैनल सुरंग यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस को जोडती है।
विश्व की सबसे लम्बी (12 कि0मी0) सुरंग फ्रांस और इटली के बीच माउण्ट ब्लॉक में बनी हुई हैं।
जॉर्जिया, आर्मेनिया व अजरबेजान को संयुक्त रूप से काकेशस राज्य कहा जाता है।
Post a Comment