अफ्रीका महाद्वीप 

अफ्रीका महाद्वीप विश्व का दूसरा सबसे बडा महाद्वीप है। जो जिबाल्टर जलसंधि द्वारा यूरोप से पृथक होता हैं।

अफ्रीका में विश्व की सबसे लम्बी नदी नील अफ्रीका महाद्वीप में ही बहती है।

अफ्रीका में विश्व का सर्वाधिक गर्म स्थल अल-अजीजीवा(लीबिया) अफ्रीका में ही स्थित है।

अफ्रीका की कांगो नदी विषुवत रेखा को और लिम्पोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है।

अफ्रीका का जोहान्सबर्ग नगर विश्व के प्रमुख स्वर्ण उत्पादक नगरों में एक है।

अफ्रीका के उष्ण घास के मैदान सवाना और शीतोष्ण घास के मैदान वेल्ड कहलाते हैं।

अफ्रीका का सबसे लम्बा रेलमार्ग कैंप काहिरा रेलमार्ग है, जो दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के केपटाउन नगर से मिस्र के काहिरा नगर तक जाती है।

मिस्र में स्वेजनहर है जो लाल सागर को भूमघ्यसागर से मिलाती है। इस नहर का निर्माण 1869 में किया गया। मिस्र द्वारा इसका राष्ट्रीयकरण किया गया।

अफ्रीका में किम्बरले खान(दक्षिण अफ्रीका) विश्व की सबसे बडी हीरे की खान है।

विश्व का सबसे विशाल हीरा को दक्षिण अफ्रीका की प्रीमियर खान से जनवारी 1905 में खोजा गया।

अफ्रीका में विश्व का सबसे विशाल मरूस्थल सहारा स्थित है। चाड झील इस मरूस्थल में स्थित प्रमुख झील हैं।

अफ्रीका में अवीसीनिया का पठार व दक्षिण अफ्रीका का पठार स्थित है।

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग को स्वर्णनगर तथा किम्बरले को हीरो का नगर कहा जाता हैं।

नील नदी पर बसा सबसे बडा शहर काहिरा है।

स्टेनली जलप्रपात कांगो नदी पर और विक्टोरिया प्रपात जाम्बेजी नदी पर स्थित है।

नील नदी का उद्गम स्थल विक्टोरिया झील है। आस्वान बाँध नील नदी पर बना है।

दक्षिण अफ्रीका के 6 देशों -अंगोला, बोत्सवाना, मोजम्बिक, तंजानिया, जाम्बिया और जिम्बावे को फ्रन्टलाइन स्टटे्स (सीमावर्ती राज्य) कहा जाता हैं।

हार्न ऑफ अफ्रीका-इथियोपिया, सोमालिया एवं जिबूती नामक देश आते है।

भूमध्य रेखा पर स्थित अफ्रीका महाद्वीप के देश है-गैबोन, कांगोगणतंत्र, उगांडा, रवांडा, कीनिया तथा सोमालिया।

विश्व में स्वर्णनगर से विख्यात नगर जोहेन्सबर्ग हैं।

घाना को गोल्ड कोस्ट के नाम से जाना जाता है।

अफ्रीका को अंध महाद्वीप कहते है, क्योंकि यह आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं औद्योगिक क्षेत्र में पिछडा है।

अफ्रीका में सर्वाधिक जनंसख्या वाला देश नाइजीरिया है।

अफ्रीका का सर्वाधिक नगरीकृत देश लीबिया है।

इस महाद्वीप में नाइजर नदी को पॉम तेल की नदी कहा जाता है।

मिस्र को एशिया और यूरोप महाद्वीप का जंक्शन कहा जाता है।

अफ्रीका एक ऐसा महाद्वीप है जिससे मकर एवं कर्क रेखा गुजरती है।

कांगो को वनो का देश कहा जाता है। विश्व में जल विद्युत शक्ति की क्षमता सबसे अधिक इसी देश में है।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.