ताप के पैमाने (Scales of temperature in hindi)

(1) सेल्सियस पैमाना (Celsius Scale)—

स्वीडन के वैज्ञानिक सेल्सियस ने इस पैमाने का आविष्कार किया था, जिसके कारण उन्हीं के नाम पर इसे सेल्सियस पैमाना कहते हैं । इस पैमाने में हिमांक को 0°C व भाप-बिन्दु को 100°C में अंकित किया जाता है तथा इनके बीच की दूरी को 100 बराबर भागों में बाँट दिया जाता है। प्रत्येक भाग को 1°C कहते हैं। मनुष्य का सामान्य शरीर का तापमान 37°C होता है। सेल्सियस तापमान के लिये सबसे लोकप्रिय पैमाना है। यह पैमाना दैनिक वातावरणीय तथा अन्य कामों मे काफी प्रयुक्त होता है।

(2) फारेनहाइट पैमाना (Fahrenheit Scale)—

जर्मन वैज्ञानिक फारेनहाइट ने इस पैमाने का आविष्कार किया था। इस पैमाने में ताप को अंग्रेजी के बड़े अक्षर ‘F’ से प्रदर्शित करते हैं। इस पैमाने में हिमांक या निचले बिन्दु को 32°F तथा भाप बिन्दु या ऊपरी बिन्दु को 212°F पर अंकित किया जाता है तथा इनके बीच की दूरी को 180 बराबर खानों में बाँट दिया जाता है। मनुष्य का सामान्य शरीर का तापमान 98.6 F होता है। फारेनहाइट पैमाना ही पहले प्रचलन में आने वाला ताप का पैमाना (स्केल) था। वर्तमान में ज्वर मापने के लिये प्रयुक्त थर्मामीटर में इसी पैमाने का प्रयोग होता है।

(3) रोमर पैमाना (Romar Scale)—

इस पैमाने में हिमांक को 0°C व भाप-बिन्दु को 80°C में अंकित किया जाता है। इन दोनों बिन्दुओं के बीच की दूरी को 80 बराबर भागों में बाँट दिया जाता है। इस पैमाने पर ताप को R से प्रदर्शित करते हैं।

(4) केल्विन पैमाना (Kelvin Scale)-

इस पैमाने में हिमांक को 273°K व भाप-बिन्दु को 373°K में अंकित किया जाता है। इन दोनों बिन्दुओं के बीच की दूरी को समान 100 भागों में विभाजित कर दिया जाता है।इस पैमाने पर ताप को केल्विन (K) से व्यक्त किया जाता मे मध्यबिन्दु 0°K जल के हिमाँक से 273°K नीचे होता है। केल्विन पैमाने पर 0°K को परम शून्य (absolute zero) कहते है। इसके नीचे कोई ताप संभव नहीं है।

पारा -39° पर जमता है इससे निम्न ताप के लिए अल्कोहल तापमापी का उपयोग किया जाता है। अल्कोहल -115° पर जमता है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.