अफ्रीका महाद्वीप





  • एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप अफ्रीका है,जो जिब्राल्टर जलसंधि द्वारा यूरोप से पृथक होता है। इसके पूर्व में हिंद महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर है। विषुवत् वृत्त या 0° अक्षांश इस महाद्वीप के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती है। अफ्रीका का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्ध में स्थित है।
  • अफ्रीका एकमात्र महाद्वीप है जिससे होकर विषुवत वृत्त, कर्क वृत्त और मकर वृत्त गुजरते हैं।
  • अफ्रीका में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश नाइजीरिया है।
  • अफ्रीका का सर्वाधिक नगरीकृत देश लीबिया है।
  • अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बडा देश अल्जीरिया एवं सबसे छोटा देश मेओटो है।  
  • विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है। इससे होकर विषुवत रेखा गुजरती है। विश्व की सबसे लंबी नदी नील विक्टोरिया झील से निकलती है और भूमध्य सागर में गिरती है।
  • अफ्रीका में बुशमैन(कालाहारी), पिग्मी (कांगो बेसिन),बददु (सहारा मरुस्थल) में मिलने वाली प्रमुख आदिम जातियां हैं।
  • पहले विश्व का सर्वाधिक गर्म स्थल अल- अजीजिया (लीबिया) अफ्रीका में स्थित था जिसको निरस्त करते हुए 13 सितम्बर, 2012 को विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने ग्रीनलैण्ड रैंच मृत्यघाटी कैलिफोर्निया(56.7℃) को विश्व का सबसे गर्म स्थान घोषित किया।
  • अफ्रीका के कांगो नदी विषुवत रेखा को और लिम्पोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है।
  • अफ्रीका का ट्रांसवाल क्षेत्र जेब्रा और जिराफ जानवरों के लिए विश्वविख्यात है।
  • अफ्रीका महाद्वीप को “भविष्य का महाद्वीप” भी कहते हैं।
  • अफ्रीका के उष्ण घास के मैदान सवाना व शीतोष्ण घास के मैदान वेल्ड कहलाते हैं ।
  • अफ्रीका का सबसे लंबा रेलमार्ग केप काहिरा रेलमार्ग है , जो दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के केपटाउन नगर से मिस्र के काहिरा नगर तक जाती है।
  • मिस्र में स्वेज नहर है जो लाल सागर को भूमध्य सागर से मिलाती है इस नहर का निर्माण 1869 ई. में  किया गया जिसके कारण यूरोप से भारत आने में 7000 किलोमीटर दूरी की बचत होती है। इसकी लंबाई 168 किलोमीटर है । मिस्र द्वारा 1956 ई. में इस नहर का राष्ट्रीयकरण किया गया। स्वेज नहर के दक्षिणी क्षोर पर पोर्ट स्वेज एवं उत्तरी छोर पर पोर्ट सईद पतन है।
  • अफ्रीका के कालाहारी मरुस्थल में शुतुरमुर्ग नामक चिड़िया मिलती है।
  • उत्पादन की दृष्टि से अफ्रीका में किम्बरले खान(दक्षिण अफ्रीका) और क्षेत्रफल की दृष्टि से ओरापा (बोत्सवाना) विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान है।
  • विश्व का सबसे विशाल हीरा (3,106 कैरेट) को दक्षिण अफ्रीका की प्रीमियर खान से जनवरी 1950 ई. को सर थॉमस कुलीनान ने खोजा था । इसलिए इसका नाम कुलीनान हीरा रखा गया।
  • अफ्रीका में विश्व का सबसे विशाल मरुस्थल सहारा (84,00,000वर्ग किमी.) स्थित है । चाड झील इस मरुस्थल में स्थित प्रमुख झील है।
  • दक्षिण अफ्रीका में कालाहारी मरूस्थल है।
  • एटलस पर्वत उत्तरी पश्चिमी अफ्रीकी महाद्वीप में स्थित है। यह एक नवीन वलित पर्वत है। इसकी सर्वोच्च चोटी माउंट टॉऊबकल है, जो दक्षिण पश्चिमी मोरक्को में स्थित है।
  • दक्षिण अफ्रीका के जोहानेसबर्ग को स्वर्णनगर तथा किम्बरले को हीरो का नगर कहा जाता है।
  • दक्षिण अफ्रीका विश्व के 90% क्रोमियम का उत्पादन करता है।
  • दक्षिण अफ्रीका की न्यायिक राजधानी ब्लौम्फॉन्टेन है।
  • अफ्रीका में सर्वाधिक चाय उत्पादित करने वाला देश कीनिया है।
  • अफ्रीका में सर्वाधिक जैतून उत्पादित करने वाला देश ट्यूनीशिया है।
  • स्टेनली जलप्रपात तथा लिविंगस्टोन जलप्रपात अफ्रीका के कांगो नदी पर व विक्टोरिया जलप्रपात जाम्बेजी नदी पर स्थित है ।
  • नील नदी विक्टोरिया झील से निकलती है और भूमध्य-सागर में गिरती है। आस्वान बाँध नील नदी पर बना है।
  • नील नदी पर बसा सबसे बड़ा शहर काहिरा (मिस्र की राजधानी) है
  • दक्षिण अफ्रीका के 6 देशों - अंगोला ,बोत्सवाना, मोजाम्बिक, तंजानिया, जाम्बिया और जिम्बाब्बे को फ्रन्टलाइन स्टेट्स(सीमावर्ती राज्य) कहा जाता है।
  • हार्न ऑफ अफ्रीका, अफ्रीका के पूर्वी भाग को कहा जाता है इसमें मुख्य रूप से इथियोपिया ,सोमालिया एवं जिबूती नामक देश आते हैं।
  • भूमध्य रेखा पर स्थित अफ्रीका महाद्वीप के देश है-गैबोन, कांगो गणतंत्र, युगांडा, कीनिया तथा सोमालिया।
  • एंटवर्प (बेल्जियम ) विश्व का हीरा व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र है।
  • अफ्रीका का प्रमुख खजूर उत्पादक उत्पादक देश मिस्र है। मिस्र के किसान फेल्लाह कहलाते हैं।
  • गोल्ड कोस्ट के नाम से जाना जाने वाला देश घाना है।
  • अफ्रीका में सीसल नामक पौधे से जूट पैदा होता है।
  • अफ्रीका को अंध महाद्वीप कहते हैं, क्योंकि यह आर्थिक, सामाजिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक और शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है।
  • अफ्रीका महाद्वीप में नाइजर नदी को पॉम तेल की नदी कहा जाता है।
  • मिस्र को एशिया और यूरोप महाद्वीप का जंक्शन कहा जाता।
  • अफ्रीका ही एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जिसमें से कर्क व मकर रेखा दोनों रेखाएं गुजरती हैं।
  • कांगो देश को वनों का देश कहा जाता है। विश्व में जल विद्युत शक्ति की संभावित क्षमता सबसे अधिक इसी देश में है।
  • किलिमंजारो के पूर्वी ढलानों पर कहवा की कृषि  छग्गा जनजाति द्वारा की जाती है।

नोट :- दक्षिणी सूडान अफ्रीका का नवीनतम राष्ट्र है, जो UNO का 193 वाँ सदस्य बना है। 9 जुलाई ,2011 को यह स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। इस ईसाई बहुल देश की राजधानी जुबा है।


 

 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.